फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   The excavation in Samdatal should be investigated

Amethi News: समदाताल में खोदाई की जांच कराई जाए

Wed, 16 Apr 2025 01:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 16 Apr 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
The excavation in Samdatal should be investigated
अमेठी। नुवांवा गांव स्थित समदाताल में मिट्टी की अवैध बिक्री व मानक के विपरीत खोदाई करने पर भारतीय किसान यूनियन भानु गुट ने मंगलवार को उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन



भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष राजकुमार पांडेय ने ज्ञापन देकर बताया कि ग्रामसभा नुवांवा गांव में समदाताल जो कि सुरक्षित खलिहान के रूप में दर्ज है, वहां बिना किसी अधिकृत अनुमति के तालाब की खोदाई की जा रही है। इस दौरान निकाली गई मिट्टी को बाजार में बेचा जा रहा है। बताया कि प्रशासन की ओर से उक्त तालाब में महज दो मीटर खोदाई का आदेश निर्गत किया गया है। बाईपास निर्माता कंपनी के ठेकेदार की ओर से तालाब में पांच मीटर से अधिक खोदाई की जा रही है।
विज्ञापन





ठेकेदार की ओर से बाईपास निर्माण के नाम पर समदाताल की मिट्टी का विक्रय क्षेत्र में जगह-जगह पैसा लेकर किया जा रहा है। भाकियू ने एसडीएम आशीष सिंह को ज्ञापन के माध्यम से इस प्रकरण की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि अवैध खनन और मिट्टी बिक्री पर रोक नहीं लगाई गई तो संगठन को आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। इस मौके पर गीता गुप्ता, जितेंद्र प्रताप सिंह,अनिल दूबे, अशोक, राजेंद्र वर्मा,अश्वनी यादव, विपिन सिंह, रामसेवक पाल, विजय, सुरेश गुप्ता, बिक्कू सिंह, धीरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed