फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   The electricity supply in the area was disrupted due to the repair of the transformer

Amethi News: ट्रांसफार्मर की मरम्मत से क्षेत्र की बिजली आपूर्ति रही ठप

Thu, 24 Apr 2025 01:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 24 Apr 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
The electricity supply in the area was disrupted due to the repair of the transformer
फुरसतगंज विद्युत उपकेंद्र पर स्थित पांच एमबीए क्षमता वाले ट्रांसफार्मर की मरम्मत करते कर्मी।
फुरसतगंज (अमेठी)। फुरसतगंज विद्युत उपकेंद्र पर स्थित पांच एमवीए क्षमता वाले ट्रांसफार्मर की मरम्मत के चलते बुधवार को क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप रही। इस कारण हजारों उपभोक्ताओं को दिनभर भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। गर्मी के इस मौसम में बिजली न रहने से लोगों की दिनचर्या पूरी तरह प्रभावित रही।
विज्ञापन


बिजली न होने से सबसे ज्यादा असर बच्चों और बुजुर्गों पर पड़ा, जिन्हें भीषण गर्मी में काफी मुश्किलें झेलनी पड़ीं। व्यापारियों को भी दुकानों में हाथ वाले पंखे का सहारा लेते देखा गया। वहीं, क्षेत्र के कारखानों में अनाज की कुटाई और पिसाई का काम भी ठप हो गया, जिससे स्थानीय मजदूरों और व्यापारियों को आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ा। विद्युत उपकेंद्र फुरसतगंज के अवर अभियंता राम अचल गुप्ता ने बताया कि पांच एमवीए ट्रांसफार्मर में तकनीकी खामी आने के कारण मरम्मत कार्य किया जा रहा है। कार्य पूरा होते ही आपूर्ति बहाल की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed