फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   The dream of 1741 poor of own home will come true

साकार होगा 1741 गरीबों का अपनी छत कर सपना

Mon, 14 Nov 2022 10:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Nov 2022 10:30 PM IST
विज्ञापन
The dream of 1741 poor of own home will come true
गौरीगंज (अमेठी)। जिले के 1741 गरीबों का अपनी छत का सपना आज साकार होगा। मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत चयनित लाभार्थियों के खाते में सीएम वर्चुअल विधि से पहली किस्त की राशि अंतरित करेंगे। इसके लिए सभी ब्लॉक मुख्यालयों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम में जन प्रतिनिधियों की मौजूदगी के बीच चयनित लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र व चाभी दी जाएगी।
विज्ञापन

शासन की ओर से मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2022-23 में 1741 आवासों का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। लक्ष्य मिलने के बाद विभाग की ओर से ब्लॉकवार विभाजन कर पात्रों का चयन कर लिया गया था। चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद शासन की ओर से राशि नहीं आने की वजह से निर्माण कार्य नहीं शुरू हो सका था।
विज्ञापन

वित्तीय वर्ष में कई माह बीतने के बाद शासन से राशि नहीं आने की वजह से चयनित लाभार्थियों में निराशा थी। इसी बीच शासन की ओर से मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा वर्चुअल विधि से सभी लाभार्थियों के खाते में पहली किस्त की राशि भेजने का पत्र मिला। पत्र में कहा गया है कि मंगलवार को सभी ब्लॉकों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम चयनित दस-दस लाभार्थियों व स्थानीय जनप्रतिनिधियों की सहभागिता सुनिश्चित कराते हुए सीएम का संबोधन सुनाया जाएगा। इसके बाद सभी को स्वीकृति पत्र वितरित किया जाएगा। एक सितंबर के बाद पूर्ण हुए पीएम व सीएस आवास लाभार्थियों को गृह प्रवेश कराने के लिए चाभी सौंपी जाएगी। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद संबंधित ब्लॉक के बीडीओ मौजूद जनप्रतिनिधि को पांच लाभार्थियों के आवासों का भौतिक सत्यापन कराएंगे।

ब्लॉक - स्वीकृत आवास
अमेठी - 44
बहादुरपुर - 49
भादर - 129
भेटुआ - 170
गौरीगंज - 52
जामो - 269
जगदीशपुर - 268
मुसाफिरखाना - 167
संग्रामपुर - 109
शाहगढ़ - 32
बाजार शुकुल - 19.0
सिंहपुर - 137
तिलोई - 125
............................................................
योग - 1,741
..........................................................
नामित हुए नोडल अफसर
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सीडीओ सान्या छाबड़ा ने तहसीलवार नोडल अफसर नामित किया है। सीडीओ ने पीडी आशुतोष दुबे को गौरीगंज, डीडीओ तेजभान सिंह को अमेठी, उपायुक्त श्रम रोजगार को मुसाफिरखाना तो उपायुक्त स्वत: रोजगार को तिलोई तहसील का नोडल नामित किया है। सभी को कार्यक्रम से एक दिन पूर्व ही संबंधित बीडीओ से समन्वय स्थापित कर कार्यक्रम संपन्न कराने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed