{"_id":"687fea976a5f7ab0cd0299ae","slug":"the-devotees-performed-jalabhishek-and-raised-slogans-amethi-news-c-96-1-ame1022-145146-2025-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक, लगाए जयकारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक, लगाए जयकारे
Wed, 23 Jul 2025 01:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Wed, 23 Jul 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
जगदीशपुर के सेल कैंपस स्थित शिवमंदिर में पूजन करते श्रद्धालु।-संवाद
अमेठी सिटी। सावन के महीने में शिवालयों में भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। जलाभिषेक कर श्रद्धालु परिवार की सुख-शांति की कामना कर रहे हैं। मान्यता है कि सावन में भगवान शिव की पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। सावन के 12वें दिन श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर जल, दूध, बेलपत्र, धतूरा आदि चढ़ाते हुए हर हर महादेव के जयकारे लगाए।
जगदीशपुर के औद्योगिक क्षेत्र स्थित सेल कैंपस के शिवालय में विशेष पूजा-अर्चना और भजन-कीर्तन हुए। भेल के मनमोहन शुक्ला ने अनुष्ठान संपन्न होने के बाद पूर्णाहुति के साथ भंडारे का आयोजन मंगलवार को किया। जाफरगंज से आए भक्त त्रिवेणी प्रसाद, दीपेश कुमार, इंद्रेश कुमार, रीतेश, संजीव, अनामिका कीर्ति मिश्रा, राजकुमारी, स्वेता, सोमिया आदि ने रुद्राभिषेक किया। फुरसतगंज नहर कोठी चौराहा स्थित बाबा परमहंस धाम, अमेठी के ताला स्थित मुकुटनाथ महादेवन धाम, संग्रामपुर के कालिकनधाम शिवमंदिर, जामों के बूढ़ेशंकर बाबा मंदिर में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया।
संग्रामपुर के गणेश देवतन मंदिर में सुबह से ही सामूहिक रुद्राभिषेक का दौर चलता रहा। पीठाधीश्वर श्रीमहाराज ने बताया कि सुबह से शुरू हुआ क्रम देर शाम तक चलता रहा। भादर के दुर्गापुर स्थित शिवमंदिर, शाहगढ़ और बाजारशुकुल शिव मंदिरों में भी श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर हर हर बमबम के जयकारे लगाए। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पंडितों की देखरेख में घर पर ही रुद्राभिषेक किया और पूर्णाहुति के बाद भंडारे में श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया।