फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   The department does not know, work has started on the road

Amethi News: विभाग को पता नहीं, सड़क पर शुरू हो गया काम

Mon, 21 Oct 2024 01:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 21 Oct 2024 01:26 AM IST
विज्ञापन
The department does not know, work has started on the road
शाहगढ़ (अमेठी)। विभाग को पता ही नहीं और शाहगढ़ ब्लॉक क्षेत्र में प्रस्तावित एक सड़क पर काम शुरू हो गया। जगह-जगह सड़क खोद दी गई है। पटरियों पर गिट्टियां डाल दी गई हैं। जिम्मेदारों की जानकारी के बिना सड़क पर काम शुुरू होना विभाग की कार्यशैली पर बड़ा सवाल है।
विज्ञापन



शाहगढ़ विकास खंड में जिला पंचायत के पंचम राज्य अनुदान योजना से राजापुर कौहार शाहगढ़ मार्ग पर फरहदिया नाला पुल से जगदीशपुर होते हुए पूरे गंगाराम तक लेपन कार्य 17,90,439 रुपये से स्वीकृत हुआ है। कार्य स्वीकृत होने के बाद सात अक्तूबर को निविदा आमंत्रित करते हुए 15 अक्तूबर को कार्यदायी संस्था के चयन की प्रक्रिया पूरी होनी थी। चयन प्रक्रिया पूरी हुई कि नहीं। किस संस्था को काम मिला। इन बातों की जानकारी जिम्मेदारों को नहीं है।
विज्ञापन


उधर, सड़क को उखाड़ दिया गया। इतना ही नहीं जगह-जगह सड़क की पटरियों पर गिट्टियां भी डाल दी गई हैं। ग्रामीण बताते हैं कि करीब 10 दिन से मार्ग पर काम चल रहा है। इससे विभाग की सक्रियता व मार्गों की निगरानी की पोल भी खुल रही है। बिना जानकारी चल रहे काम की गुणवत्ता, कैसी होगी, यह भी एक बड़ा सवाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन





मामले की जानकारी नहीं
अवर अभियंता सीताराम जायसवाल ने कहा कि सड़क निर्माण की निविदा प्रक्रिया 15 अक्तूबर को पूरी हो चुकी है। किस संस्था काे काम मिला है, यह जानकारी नहीं है। फिलहाल संस्था का चयन होने के बाद कार्य स्थल पर काम शुरू करवाया जाता था। किन परिस्थितियों में, कौन सड़क का निर्माण कर रहा है, यह सोमवार को कार्यालय खुलने के बाद ही पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed