{"_id":"68585de89e2ea143c60b59ab","slug":"the-delivery-center-remains-closed-at-night-amethi-news-c-96-1-ame1002-143065-2025-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: रात में बंद रहता है प्रसव केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: रात में बंद रहता है प्रसव केंद्र
Mon, 23 Jun 2025 01:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 23 Jun 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
सिंहपुर (अमेठी)। विकास खंड के सातनपुरवा में संचालित प्रसव केंद्र 24 घंटे सेवाएं देने के निर्देशों के बावजूद महज 12 घंटे ही खुल रहा है। एक मात्र स्टाफ नर्स की तैनाती होने के कारण रात्रिकालीन सुविधा ठप है। इसके चलते प्रसव पीड़ित महिलाओं को निजी अस्पताल या दूर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों का सहारा लेना पड़ रहा है।
ग्रामीणों ने बताया कि प्रसव केंद्र पर दिन में स्टाफ नर्स उपलब्ध रहती हैं, लेकिन रात में कोई सुविधा नहीं मिलती। जैतपुर, टिकरी, कुसुंभी, मोती का पुरवा, कुकहा रामपुर, लौली, नगिया मऊ और हथरोहना जैसे गांवों की महिलाओं को प्रसव के समय गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। स्थानीय निवासी अब्दुल करीम, सरजू प्रसाद, शिवकुमारी रावत, विजय मिश्रा, अमित साहू और श्यामपती ने बताया कि रात में यदि कोई महिला पीड़ित होती है तो परिजनों को उसे 20 किलोमीटर दूर सिंहपुर सीएचसी या निजी अस्पताल ले जाना पड़ता है।
कई बार वाहन भी उपलब्ध नहीं हो पाता, जिससे प्रसव में देरी और जोखिम की स्थिति बनती है। सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह ने बताया कि स्टाफ की सीमित उपलब्धता के बीच दिन में सेवाएं लगातार दी जा रही हैं। रात में आने वाली प्रसूताओं को सीएचसी लाकर सुरक्षित प्रसव कराया जाता है। प्रयास हो रहा है कि जल्द ही रात्रिकालीन सुविधा भी सुलभ कराई जा सके।