{"_id":"64612c02a3f3488e1c0a1fe4","slug":"the-dead-body-of-the-watchman-was-found-hanging-in-a-room-of-the-kiln-amethi-news-c-13-1-234927-2023-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: ईंट भट्ठे के एक कमरे में लटकता मिला चौकीदार का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: ईंट भट्ठे के एक कमरे में लटकता मिला चौकीदार का शव
Mon, 15 May 2023 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 15 May 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
तिलोई (अमेठी)। मोहनगंज थाना क्षेत्र के ग्राम बहादुरपुर मजरे रास्तामऊ गांव में संचालित ईंट भट्ठे पर काम करने वाले चौकीदार का शव एक कमरे में लटकता पाया गया। इधर, मामले में परिवारीजनों ने हत्या किए जाने का आरोप लगाया है।
गांव निवासी मो. तौकीर अहमद पिछले कई वर्षों से गांव में मोनू ब्रिक फील्ड नाम से ईंट उद्योग का कारोबार करते हैं। गांव के राम किशुन कोरी (75) कई साल से चौकीदारी का कार्य करता था। शनिवार की शाम रोज की तरह राम किशुन घर से चौकीदारी करने के लिए भट्ठे पर गया था। सुबह काफी देर तक घर नहीं पहुंचा। परिवारीजन उसकी तलाश में भट्टे पर पहुंचे तो वहांं बने एक कमरे में उसका शव लटकता मिला।
परिजनों ने सूचना मोहनगंज पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर उसका पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पूछताछ के दौरान परिवारीजन हत्या का आरोप लगाने लगे। मृतक का एक पुत्र घिराहू खेती बाड़ी का कार्य करता है। उसकी पत्नी की छह साल पहले मौत हो चुकी हैं। सीओ डॉ. अजय कुमार सिंह ने बताया कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह स्पष्ट हो जाएगी। यदि कोई तहरीर मिलती है तो केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।