फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   The crossing remained closed due to track repair

ट्रैक मरम्मत के चलते बंद रही क्रॉसिंग

Fri, 03 Dec 2021 11:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Dec 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
The crossing remained closed due to track repair
जगदीशपुर (अमेठी)। लखनऊ-जफराबाद रेलखंड पर सिंदुरवा यार्ड में चल रहे मरम्मत कार्य को पूरा करने को लेकर शुक्रवार 10 घंटे का ब्लॉक स्वीकृति हुआ था। स्वीकृत ब्लॉक अवधि में कमरौली-पलिया पश्चिम मार्ग स्थित रेल क्रासिंग बंद रहीं। क्रासिंग बंद होने से राहगीरों को मार्ग बदलकर जाने को मजबूर होना पड़ा। ब्लॉक अवधि में कर्मियों ने अफसरों की मौजूदगी में सुरक्षा व संरक्षा नियमों के बीच मरम्मत कार्य पूरा किया।
विज्ञापन

कमरौली स्थित सिंदुरवा रेलवे स्टेशन के यार्ड में मेंटिनेंस कार्य को पूरा करने के लिए शुक्रवार सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक ब्लॉक संचालन विभाग की ओर स्वीकृत हुआ था। स्वीकृत ब्लॉक अवधि में कमरौली पलिया पश्चिम मार्ग स्थित रेल क्रासिंग पूरी तरह बंद रहीं। क्रासिंग बंद होने महोना और शुकुल बाजार की तरफ से सीधे कमरौली आने जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। रेलवे क्रॉसिंग बंद होने से कमरौली, रजखेता, पूरे गंगा माधव, पलिया पश्चिम, ऊंचगांव, पूरे पहा, पूरे धवताल, पूरे सारी व महोना आदि गांव के लोगों को मुख्य सड़क तक आने जाने के लिए अन्य रास्ते से होकर गुजरना पड़ा। मुख्य सड़क से गुजरने वाले वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन

रेलवे फाटक के दोनों ओर घंटों तक वाहनों की लंबी कतार लगी रही। जबकि छोटे वाहन और बाइक सवारों को दूसरे रास्तों से होकर जाना पड़ा। सेक्शन इंजिनियर निहालगढ़ संजय कुमार ने बताया कि सिंदुरवा यार्ड में ट्रैक मरम्मत कार्य को पूरा करने के लिए क्रॉसिंग बंद की गई थी। ब्लॉक अवधि में सुरक्षा व संरक्षा नियमों के बीच मरम्मत कार्य किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed