{"_id":"5e3d9a638ebc3ee5cb23337c","slug":"the-couple-committed-suicide-by-hanging-amethi-news-lko5072597103","type":"story","status":"publish","title_hn":"दंपती ने फांसी लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दंपती ने फांसी लगाकर दी जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। अमेठी जिले के शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के पेड़रिया गांव में शुक्रवार को दंपती ने फांसी लगाकर जान दे दी। पहले पति और फिर कुछ देर बाद पत्नी ने जीवन लीला समाप्ति की। घटना की जानकारी से हड़कंप मच गया। पारिवारिक कलह के चलते दंपती के खुदकुशी किए जाने की बात सामने आ रही है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
पूरे शुक्लन मजरे पेड़रिया गांव निवासी समर बहादुर उर्फ सुमेरी (30) पुत्र चौहान एक माह पहले कंाती देवी (25) निवासी अलीपुर मजरे चौबीसी कोतवाली हैदरगढ़ बाराबंकी के साथ विवाह करके घर लाया था। उसकी पहली पत्नी की मौत हो चुकी थी। बताते हैं कि कई दिनों से परिवार में लड़ाई झगड़ा हो रहा था और पारिवारिक कलह इस कदर बढ़ा कि शुक्रवार सुबह लगभग नौ बजे सुमेरी ने छत के छल्ले से रस्सी लगाकर फांसी लगा ली।
जब तक परिवारीजनों को इसकी जानकारी होती उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम हो ही रह था कि पत्नी कांती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसकी सूचना मिलने से परिवारीजनों में कोहराम मच गया। सूूचना पर पुलिस ने पहुंचकर महिला के शव को भी कब्जे में लिया। थानाध्यक्ष भरत उपाध्याय ने बताया कि दंपती ने खुदकुशी की है। आत्महत्या की असल वजह क्या है, इस बारे में पड़ताल की जा रही है।