फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   The construction of incomplete houses will be completed by running the campaign

अभियान चलाकर पूरा होगा अधूरे आवासों का निर्माण

Fri, 18 Jun 2021 11:04 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jun 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
The construction of incomplete houses will be completed by running the campaign
गौरीगंज (अमेठी)। प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास योजना के अवशेष निर्माण कार्य अभियान संचालित कर जल्द पूरे किए जाएंगे। कवायद सफल हो सके इसके लिए आयुक्त ग्राम्य विकास ने जिला प्रशासन को पत्र जारी किया है।
विज्ञापन

पत्र में पूर्व में स्वीकृत सभी आवास निर्माण कार्य पूरा करते हुए आवास आवंटित लाभार्थियों को मनरेगा योजना से 90 दिन के मानव दिवस श्रमांश से लाभान्वित करने को कहा गया है।
विज्ञापन

कोविड कर्फ्यू अवधि में बंद पड़े प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास योजना का निर्माण कार्य जल्द पूरा किया जाएगा। कवायद सफल हो सके इसके लिए बरसात के पूर्व अभियान संचालित कर निर्माण पूरा कराने की योजना बनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कवायद सफल हो सके इसके लिए आयुक्त ग्राम्य विकास ने जिला प्रशासन को पत्र जारी किया है।
पत्र में विगत वर्षों में स्वीकृत ऐसे आवास जिनमें कोई विवाद नहीं हो के साथ सभी आवास का अभियान संचालित कर उन्हें पूर्ण कराते हुए आवास लाभार्थियों को महात्मा गांधी ग्रामीण रोजगार गारंटी कार्यक्रम से 90 दिवस का मानव दिवस श्रमांश से लाभान्वित करते हुए शत प्रतिशत लाभार्थियों को आधार कार्ड योजना से सीड करने का निर्देश देते हुए प्रति दिन प्रगति रिपोर्ट निर्धारित प्रारूप पर देने को कहा है।

आयुक्त का पत्र मिलने के बाद परियोजना निदेशक आशुतोष दुबे ने सभी बीडीओ को अपूर्ण आवास पूर्ण करते हुए रिपोर्ट देने को कहा है। परियोजना निदेशक ने खराब प्रगति वाले बीडीओ को चेतावनी देते हुए अपेक्षित सुधार नहीं होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed