फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   The city was bathed in lights, the market was buzzing

Amethi News: रोशनी से नहाया शहर, बाजार रहा गुलजार

Sun, 12 Nov 2023 12:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 12 Nov 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
The city was bathed in lights, the market was buzzing
गौरीगंज में मकान में की गई सजावट
अमेठी। शहर हो या गांव, हर ओर रोशनी के त्योहार का उल्लास है। किसी की घरों पर रंगीन झालरें जगमगा रही हैं तो कहीं पर दीये जल रहे हैं। हर कोई त्योहार की खुशी से सराबोर है। छोटी-बड़ी बाजारें ग्राहकों से गुलजार रहीं। लोगों ने तरह-तरह के सामानों की खरीदारी की। सबसे ज्यादा भीड़ मिठाई, कपड़े व पटाखों की दुकानों पर रही।
विज्ञापन


त्योहार से एक दिन पहले शनिवार की सुबह से ही बाजारों में भारी भीड़ रही। सुबह से जहां जगह-जगह मिठाई की दुकानों के स्टॉल लग गए थे, वहीं मोमबत्ती, चूरा लाई आदि की भी दुकानें पटरियों पर लगी हुई थीं। मिठाई के साथ लोगों ने पूजा व प्रसाद की सामग्री खरीदी। सबसे ज्यादा भीड़ शहर व कस्बों में मिठाई की दुकानों पर देखी गई। लक्ष्मी पूजन के दौरान भोग लगाने के लिए लोगों ने मिठाइयों की खरीदारी की।
विज्ञापन

कपड़े की दुकानों पर भी दिन भर भीड़ लगी रही। यहां लोगों ने पूजन के लिए नए कपड़े खरीदे। शहर के बाहर रणंजय इंटर कॉलेज मैदान व अमेठी के रामलीला मैदान समेत प्रशासन की ओर से चिन्हित स्थानों पर लगी पटाखा दुकानों पर देर रात तक भीड़ जमा रही। मोमबती व अन्य सामानों की ब्रिकी करने वाले दुकानदार भी त्योहार पर मनमाने रेट पर पूरे दिन बिक्री करने में जुटे रहे। लोग तेज ध्वनि वाले पटाखों के बजाए फुलझरी, अनार के साथ प्रकाश फैलाने वाले अतिशबाजी के सामानों की खरीददारी करने में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




मूर्ति एवं लाई-चुरा की दुकानों पर हुई खरीदारी
दिवाली पर मां लक्ष्मी गणेश, कुबेर की पूजा का विशेष महत्व है। पर्व पर पूजन को लेकर मूर्ति की दुकानें सजी हुई है। चुरा-चिरई लाई-गट्टा आदि की दुकान लगी है। लक्ष्मी-गणेश कुबेर सहित अन्य देवी देवताओं की लोग खरीदारी कर रहे हैं। पूजन अर्चन के लिए पूजन सामग्री एवं मूर्ति चिरई गट्टा आदि की शनिवार को खरीदारी हुई।




सतर्क रहा पुलिस प्रशासन
दिवाली त्योहार के मद्देनजर प्रशासनिक अमला सतर्क रहा। सुबह से ही क्षेत्र की प्रमुख बाजारों में पुलिस बल की मौजूदगी रही। जिले की प्रमुख बाजार गौरीगंज, अमेठी, मुसाफिरखाना, जगदीशपुर, जायस, तिलोई में पीएसी, क्यूआरटी व सिविल पुलिस फोर्स की सुबह से ही ड्यूटी लगा दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed