{"_id":"6591b511f47555118a0522aa","slug":"the-city-echoed-with-the-slogan-of-jai-shri-ram-celebrate-the-festival-in-every-house-on-22nd-amethi-news-c-96-1-ame1002-11367-2024-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: जय श्रीराम के जयघोष से गूंजा शहर, 22 को घर-घर मनाएं उत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: जय श्रीराम के जयघोष से गूंजा शहर, 22 को घर-घर मनाएं उत्सव
Mon, 01 Jan 2024 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 01 Jan 2024 12:08 AM IST
विज्ञापन
तिलोई(अमेठी)। कस्बा स्थित हनुमानगढ़ी मंदिर प्रांगण से रविवार को अयोध्या धाम से आए पूजित अक्षत कलश को लेकर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें लाेगों ने पूजित अक्षत व प्रपत्र वितरित कर लोगों को कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया।
कलश यात्रा के साथ पूजित चावल के कलश शोभा यात्रा रविवार को हनुमानगढ़ी महावीर हनुमान मंदिर निकली। श्रद्धालुओं ने गाजे-बाजे और आतिशबाजी के साथ अक्षत कलश को लेकर भ्रमण किया। अक्षत कलश के स्वागत में जय श्रीराम के नारों से पूरा कस्बा गुंजायमान हो उठा।
भ्रमण के दौरान व्यापारियों द्वारा जगह-जगह पर फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया। इस दौरान लोगों को पत्रक वितरित किये गये। ब्लाॅक प्रमुख प्रतिनिधि कृष्ण कुमार सिंह उर्फ मुन्ना सिंह, भाजपा जिला महामंत्री राकेश त्रिपाठी ने श्रीराम जन्मभूमि में आयोजित प्राण प्रतिष्ठा के लिए आमंत्रित करते हुए अपने आसपास भी धार्मिक कार्यक्रम आयोजित करने की अपील की गई।