फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   The bypass has been stuck for two years and will open in December.

Amethi News: दो साल से अटका बाईपास, दिसंबर में खुलेगा रास्ता

Mon, 06 Oct 2025 01:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 06 Oct 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
The bypass has been stuck for two years and will open in December.
जगदीशपुर के रायबरेली–अयोध्या हाईवे ​स्थित सिधियांवा से मंगौली मार्ग पर अधूरा पड़ा बाईपास का निर
जगदीशपुर। रायबरेली-अयोध्या हाईवे पर सिधियांवा से मंगौली के बीच बन रहा 2.8 किलोमीटर लंबा बाईपास दिसंबर तक चालू होने की उम्मीद है। लगभग दो वर्ष से अधूरा पड़ा यह काम कस्बे और आसपास के गांवों के लोगों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ था। अब निर्माण पूरा होने के बाद भारी वाहनों का दबाव कस्बे के भीतर से हट जाएगा और जाम की समस्या भी समाप्त होगी।
विज्ञापन



369 करोड़ की लागत से रायबरेली से जगदीशपुर होते हुए अयोध्या तक 50.120 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण शुरू किया गया था। अधिकांश हिस्से का काम पूरा हो चुका है। जगदीशपुर से अयोध्या तक 60 किलोमीटर फोरलेन तैयार हो चुका है, जबकि श्रीरामगंज चौराहे से रायबरेली तक 42 किलोमीटर सड़क एक वर्ष पूर्व पूरी कर ली गई थी।
विज्ञापन



इसके बावजूद सिधियांवा से मंगौली तक का यह छोटा हिस्सा अधर में लटका रहा। इस मार्ग पर रेलवे ओवरब्रिज का भी निर्माण किया जा रहा है। एक ओर का पुल बनकर तैयार हो गया है, जबकि दूसरी ओर का फेब्रिकेशन कार्य अंतिम चरण में है। कार्यदायी संस्था के अनुसार रेलवे ब्लॉक मिलते ही शेष काम तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा। पुल के दोनों ओर लगभग 450 मीटर सड़क भी बनाई जानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed