फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   The businessman injured in a road accident died

Amethi News: सड़क हादसे में घायल व्यापारी ने दम तोड़ा

Sat, 10 May 2025 12:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 10 May 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
The businessman injured in a road accident died
बाजारशुकुल (अमेठी)। क्षेत्र के हुसैनपुर गांव निवासी व्यापारी घनश्याम मौर्य (45 ) की बृहस्पतिवार रात लखनऊ के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। वह शनिवार को सड़क हादसे में घायल हो गए थे। हादसे की खबर के बाद से ही उनका परिवार चिंतित था, वहीं मौत की सूचना मिलते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन




घनश्याम मौर्य बाजारशुकुल में रेडीमेड कपड़ों की दुकान चलाते थे। शनिवार शाम वह दुकान बंद कर बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान साईंगंज चौराहे के पास उनकी बाइक एक मवेशी से टकरा गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद अन्य व्यापारियों ने उन्हें तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से चिकित्सकों ने हालत नाजुक देख उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया। लखनऊ के निजी अस्पताल में छह दिनों तक चले इलाज के बाद बृहस्पतिवार की रात उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन



जैसे ही यह दुखद खबर उनके गांव पहुंची, परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी अनीता मौर्य बदहवास होकर गिर पड़ीं। बेटे अंकित, शिवम और सत्यम का रो-रोकर बुरा हाल है। मां सियाराजी बेहाल हैं। गांव और बाजार के लोगों ने इस दुर्घटना को अत्यंत दुखद बताते हुए परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed