{"_id":"687aa21bcfc5c36c8409910e","slug":"the-bus-tire-burst-with-a-loud-bang-amethi-news-c-96-1-ame1022-144851-2025-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: तेज धमाके के साथ फट गया बस का टायर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: तेज धमाके के साथ फट गया बस का टायर
Sat, 19 Jul 2025 01:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sat, 19 Jul 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
अमेठी डिपो में बस का टायर फटने के बाद निरीक्षण करते रोडवेज कर्मचारी। संवाद
अमेठी। लखनऊ जाने के लिए डिपो पर खड़ी बस का टायर शुक्रवार सुबह अचानक तेज आवाज के साथ फट गया, जिससे अफरातफरी मच गई। यात्री तेजी से बस से निकलकर भागने लगे। आसपास के लोग भी धमाका सुनकर दहशत में आ गए। गनीमत रही कि टायर जब फटा, तब बस डिपो पर खड़ी थी। बस में 36 लोग बैठे थे।
अमेठी डिपो से सुबह करीब 10:30 बजे आलमबाग डिपो की बस संख्या (यूपी-36 टी 1661) यात्रियों को लेकर लखनऊ के लिए रवाना होने ही वाली थी। इसी बीच बस के पिछले हिस्से में लगे टायरों में से एक फट गया। धमाका इतना तेज था कि आसपास की दुकानों में बैठे लोग भी घबरा गए और मदद के लिए दौड़ पड़े।
बस में सवार यात्री विजय यादव, रामकिशोर और सुमन आदि ने बताया कि धमाके की आवाज सुनते ही उन्हें किसी बड़े हादसे का डर सताने लगा। घबराहट में सभी यात्री बस से उतरकर इधर-उधर भागने लगे।
विज्ञापन
बाद में पता चला कि बस के पीछे के टायरों की स्थिति पहले से ही बेहद खराब थी और उनमें कट के निशान थे, जिन्हें समय रहते बदला नहीं गया था। यात्रियों का कहना है कि यह बड़ी लापरवाही गंभीर हादसे का कारण बन सकती थी। घटना की सूचना मिलते ही रोडवेज अधिकारियों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। डिपो प्रशासन की ओर से यात्रियों को दूसरी बस में शिफ्ट कर लखनऊ रवाना किया गया। बाद में फटे टायर को बदला गया।
स्थानीय लोगों और यात्रियों ने कहा कि रोडवेज प्रबंधन बसों की नियमित जांच कराए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके। स्टेशन इंचार्ज राकेश ने बताया कि आलमबाग डिपो की अनुबंधित बस यात्रियों को लेकर खड़ी थी। इसी दौरान टायर फटा था। दूसरी बस से यात्रियों को भेजा गया।