{"_id":"674fff618befae455d0ee784","slug":"the-bridge-on-harpalpur-miramau-link-will-be-repaired-soon-amethi-news-c-96-1-ame1002-130565-2024-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: हरपालपुर-मीरामऊ संपर्क पर बने सेतु की जल्द होगी मरम्मत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: हरपालपुर-मीरामऊ संपर्क पर बने सेतु की जल्द होगी मरम्मत
Wed, 04 Dec 2024 12:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Wed, 04 Dec 2024 12:36 PM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जगदीशपुर क्षेत्र में हरपालपुर-मीरामऊ संपर्क पर स्थित जर्जर लघु सेतु की जल्द ही मरम्मत का काम शुरू होगा। लोक निर्माण विभाग के प्रस्ताव पर शासन ने इसके लिए 20 लाख की धनराशि जारी कर दी है। निविदा प्रक्रिया के बाद जल्द ही मरम्मत शुरू होगी। सेतु दुरुस्त होने के बाद क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। सेतु मरम्मत को लेकर विभाग ने कवायद शुरू कर दी है।
लोक निर्माण विभाग इन दिनों सड़कों को गड्ढामुक्त करने के साथ ही जर्जर पुलों की मरम्मत कराने में जुटा है। वर्षों पहले जगदीशपुर के हरपालपुर से मीरामऊ संपर्क मार्ग पर लघु सेतु का निर्माण हुआ था। भारी वाहनों के आवागमन से लघु सेतु क्षतिग्रस्त हो गया है। मुख्यमंत्री के आदेश पर लोक निर्माण विभाग ने सर्वे कराकर स्थिति का आकलन किया। सर्वे में हरपालपुर-मीरामऊ संपर्क मार्ग के किलोमीटर संख्या दो स्थित इस लघु सेतु की मरम्मत की आवश्यकता पाई गई।
इसके बाद विभाग ने लघु सेतु की मरम्मत के लिए 20 लाख रुपये का प्रस्ताव बना कर शासन को भेजा था। इसको शासन ने मंजूर करते हुए 20 लाख रुपये जारी कर दिए हैं। अब लोक निर्माण विभाग निविदा प्रकाशित करते हुए सेतु मरम्मत के लिए कार्यदायी संस्था का चयन करने की कवायद में जुटा है। विभाग कार्यदायी संस्था की चयन की प्रक्रिया के बाद सेतु की मरम्मत शुरू कराएगा। मरम्मत का यह काम तीन माह में पूरा होना है। सेतु की मरम्मत के क्षेत्र लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
जल्द शुरू होगा काम
लोक निर्माण विभाग के निर्माण खंड के अधिशासी अभियंता रमेश चंद्र ने कहा कि सेतु मरम्मत के लिए निविदा जारी की गई है। निविदा प्रक्रिया पूरी होने के बाद मरम्मत के लिए पुल पर वाहनों का आवागमन बंद कराया जाएगा। इसके लिए जिला प्रशासन से अनुरोध किया जाएगा। वैकल्पिक मार्ग का प्रबंध करने के साथ ही सेतु निर्माण का कार्य शीघ्र शुरू हो जाएगा।