फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   The body of the girl was thrown in the bushes after strangulation

Amethi News: गला दबाने के बाद झाड़ियों में फेंका था किशोरी का शव

Wed, 25 Sep 2024 12:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 25 Sep 2024 12:18 AM IST
विज्ञापन
The body of the girl was thrown in the bushes after strangulation
कादीपुर (सुल्तानपुर)। कादीपुर के एक गांव की किशोरी की गला दबाकर हत्या की गई थी। इसके बाद मृतका का शव गोसाईंगंज के बैदहा गांव के पास झाड़ियों में फेंक दिया गया था। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। मृतका के चेहरे, हाथ और गले पर चार जगह चोट के निशान मिले हैं।
विज्ञापन


कादीपुर के एक गांव की किशोरी को 31 मई को उसका प्रेमी बहला फुसलाकर ले गया था। करीब 15 दिन बाद किशोरी वापस लौट आई थी, जिसके बाद उसे उसकी बुआ के घर भेज दिया गया था। 20 दिन वहां रहने के बाद किशोरी वापस अपने घर आ गई थी। परिवारजन के मुताबिक बहला फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में किशोरी ने कोर्ट में बयान भी दर्ज कराया, लेकिन उसके बाद 10 सितंबर को अचानक लापता हो गई। इस बार घरवालों ने पुलिस को सूचना नहीं दी। शनिवार की दोपहर गोसाईंगंज के बैदहा गांव में झाड़ियों में किशोरी का शव पड़ा मिला था।
विज्ञापन

परिजनों ने शव की शिनाख्त की, इसके बाद सोमवार को किशोरी का पोस्टमॉर्टम कराया गया। सीओ कादीपुर विनय गौतम ने बताया कि किशाेरी की गला दबाकर हत्या की गई थी। हत्या करने वालों की तलाश की जा रही है। जल्द ही वारदात का राजफाश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed