{"_id":"6838adb61bba82e0c30aaa24","slug":"the-body-of-a-young-man-was-found-in-suspicious-circumstances-on-the-roadside-amethi-news-c-96-1-ame1002-141483-2025-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: सड़क किनारे संदिग्ध हालात में मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: सड़क किनारे संदिग्ध हालात में मिला युवक का शव
Fri, 30 May 2025 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 30 May 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
मुसाफिरखाना (अमेठी)। भाले सुल्तान शहीद स्मारक थाना क्षेत्र के अढ़नपुर गांव में बृहस्पतिवार सुबह गांव निवासी लवकुश (24) का शव सड़क किनारे संदिग्ध हालात में मिला। परिजनों को कोई आरोप नहीं है, लेकिन पुलिस मामले को सड़क हादसा बता रही है।
मृतक के पिता सुखराम ने बताया कि लवकुश बुधवार सुबह मजदूरी के लिए निकला था, लेकिन रात तक घर नहीं लौटा। बृहस्पतिवार सुबह ग्रामीणों से सूचना मिली कि पेट्रोल पंप के पास सड़क किनारे एक शव पड़ा है। मौके पर पहुंचने पर देखा कि मृतक लवकुश ही है। परिजनों के अनुसार लवकुश अविवाहित था और पूरे परिवार का भरण-पोषण उसकी मजदूरी पर ही निर्भर था।
घर में माता मालती, छोटा भाई सुखलाल और तीन बहनें कंचन, काजल व रोशनी हैं। सिर्फ बड़ी बहन कंचन की शादी हो चुकी है। लवकुश की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। थानाध्यक्ष तनुज पाल ने बताया कि प्राथमिक जांच में मामला सड़क हादसे का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का सही कारण पता चलेगा। यदि परिजन कोई तहरीर देते हैं तो केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।