फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   The body of a young man was found hanging from a noose in the room

Amethi News: कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव

Sat, 29 Mar 2025 12:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 29 Mar 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
The body of a young man was found hanging from a noose in the room
इन्हौना (अमेठी)। क्षेत्र के अंधेरिया गांव के जयदीप उर्फ मलखान (24) का शव शुक्रवार को कमरे में संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला। इसके बाद बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन


पूर्व ग्राम प्रधान ललित पांडेय के मुताबिक मां और पिता की मौत के बाद जयदीप अकेले ही रहता था। शुक्रवार सुबह जयदीप बाहर नहीं दिखा और मकान बंद देख पड़ोसियों को कुछ संदेह हुआ। इसके बाद लोग कमरे में पहुंचे तो जयदीप फंदे से लटका मिला। जयदीप की मौत के बाद हड़कंप मच गया। लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस के साथ जयदीप की विवाहित बहनों को दी।
विज्ञापन


सूचना के बाद बहनें गांव पहुंची गईं। इंस्पेक्टर अमरेंद्र सिंह ने बताया कि अभी मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। मृतक की बहन मीरा की सूचना पर मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



10 जून को होनी थी शादी
जयदीप उर्फ मलखान की मौत की सूचना पर पहुंचीं बहन मीरा व सुनीता का रो-रोकर बुरा हाल है। मीरा रोते हुए कहती हैं कि भैया यह क्या हो गया। 10 जून को जयदीप की शादी होनी थी। भाभी लाने का सपना अधूरा रह गया। मां-पिता की मौत के बाद भाई ने उनकी जिम्मेदारी संभाली। अपने हाथ से खाना बनाया। अब जब शादी होने वाली थी, ऐसा क्या हो गया। सुनीता भाई की मौत से गमगीन है। ग्रामीणों ने बताया कि एक बहन नीलम बाहर रहती है, उसको भी सूचना दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed