फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   The body of a CRPF constable was found wrapped in the tricolour.

Amethi News: सीआरपीएफ के हवलदार का शव तिरंगे में लिपटकर आया

Sat, 25 Apr 2026 12:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 25 Apr 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
The body of a CRPF constable was found wrapped in the tricolour.
गौरीगंज के सराय हृदयशाह गांव में रोते-बिलखते परिजन। -संवाद
शाहगढ़। गौरीगंज के सराय हृदयशाह गांव निवासी सीआरपीएफ हवलदार गंगाप्रसाद (56) का पार्थिव शरीर शुक्रवार को तिरंगे में लिपटकर सैन्य वाहन से उनके मुसाफिरखाना तिराहा स्थित आवास पहुंचा। जैसे ही शव पहुंचा, परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


गंगाप्रसाद वर्ष 1992 में सीआरपीएफ में भर्ती हुए थे और वर्तमान में जम्मू-कश्मीर में तैनात थे। बृहस्पतिवार को ड्यूटी के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई। सहकर्मियों ने उन्हें सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। शुक्रवार को सीआरपीएफ के एसआई जेबी सिंह पार्थिव शरीर लेकर उनके आवास पहुंचे।
विज्ञापन


रामगंज त्रिसुंडी के असिस्टेंट कमांडर अभिषेक यादव समेत अन्य सैन्य कर्मियों ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद परिजन पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए वाराणसी लेकर रवाना हो गए। गंगाप्रसाद की मौत से पत्नी राजकुमारी रोते हुए बार-बार कहती रहीं कि कोई उन्हें जगा दे, वे सोए हुए हैं। बेटी कर्मा व गायत्री तथा बेटे अजय और विजय पिता की याद में फूट-फूटकर रोते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed