फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   The basic system of council schools will be fixed

दुरुस्त होगी परिषदीय स्कूलों की आधारभूत व्यवस्था

Fri, 04 Dec 2020 10:41 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Dec 2020 10:41 PM IST
विज्ञापन
The basic system of council schools will be fixed
अमेठी। स्थानीय ब्लॉक में संचालित 126 परिषदीय स्कूलों में पानी, किचन और प्रसाधन की व्यवस्था जल्द ही दुरुस्त होगी। इसके लिए 33.5 लाख रुपया स्कूलों के एसएमसी खाते में भेजा गया है। शासन से धनावंटन होने के बाद राशि स्कूलों के एसएमसी खातों में भेज दी गई है।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से ब्लॉक क्षेत्र में 126 प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूल संचालित किए जाते हैं। सभी स्कूलों में स्वच्छ पानी व प्रसाधन के साथ रसोईघरों में तमाम सुविधाओं की कमी है।
विज्ञापन

इस संबंध में लगातार मिल रही शिकायत व विभाग की मांग पर शासन ने बच्चों व शिक्षकों को बेहतर सुविधा देने के उद्देश्य से सभी 126 स्कूलों को मूलभूत सुविधाओं से लैस करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन की ओर से जारी निर्देश में इस सभी विद्यालयों में पानी, सुसज्जित रसोईघर और स्वच्छ प्रसाधन की व्यवस्था पर तत्काल काम शुरु करने को कहा गया है। ब्लॉक क्षेत्र के 126 स्कूलों में इस व्यवस्था को दुरुस्त करने पर 33.5 लाख रुपये की लागत आएगी।

शासन से धनावंटन होने के बाद बच्चों की संख्या के मुताबिक राशि विद्यालयों के एसएमसी खाते में भेजी जा चुकी है। बीईओ हरिनाथ सिंह ने बताया कि 14 विद्यालयों में 50 हजार रुपये, 100 विद्यालयों में 25 हजार रुपयों तथा 12 विद्यालयों में 12,500 रुपये के हिसाब से राशि आवंटित की गई है।
बीईओ ने कहा कि आवंटित राशि से विद्यालयों को किचन और प्रसाधन में टाइल्स लगाने तथा पानी की व्यवस्था कराने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed