फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   The animal did not kill, the villager was murdered with a crowbar

Amethi News: जानवर ने नहीं मारा, सब्बल से की गई थी ग्रामीण की हत्या

Mon, 28 Oct 2024 02:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 28 Oct 2024 02:47 AM IST
विज्ञापन
The animal did not kill, the villager was murdered with a crowbar
अमेठी सिटी। संग्रामपुर इलाके में मवेशी चराने गए जयराम की मौत जंगली जानवर के हमले से नहीं, बल्कि इंसानी हमले से हुई है। गांव के ही एक शख्स ने सब्बल से प्रहार कर खुद ही जंगली जानवर के हमले की अफवाह फैलाई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की बात सामने आने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तारी कर पूरी घटना का खुलासा कर दिया है।
विज्ञापन



संग्रामपुर थाना क्षेत्र के टीकरमाफी गांव निवासी जयराम प्रजापति (49) शुक्रवार को मवेशी चराने गए थे। जंगल में वह घायल हो गए थे। ग्रामीणों ने उन्हें अस्पताल में पहुंचाया था, जहां उनकी मौत हो गई थी। कहा जा रहा था कि जयराम प्रजापति पर जंगली जानवर ने हमला किया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। साथ ही वन विभाग की टीम क्षेत्र में कॉबिंग कर जंगली जानवर का पता लगा रही थी, लेकिन जब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई तो हैरान कर देने वाला खुलासा हुआ। पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में एंटीमॉर्टम इंजरी आई। इस मामले में एक तरफ वन विभाग की टीम जंगली जानवर का पता लगाने में जुटी रही, दूसरी ओर पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर हत्या की बात सामने आई तो पुलिस ने अंदर खाने अपनी जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन



संदेह होने पर पुलिस ने एक ग्रामीण के मोबाइल की कॉल डिटेल निकाली। उसका मृतक के मोबाइल फोन से मिलान किया। इससे संदेह और गहराया तो पुलिस ने उस व्यक्ति को पकड़ कर कड़ाई से पूछताछ की। इसमें उसने सारे राज उगल दिए। पुलिस ने आरोपी का नाम शिवशंकर बताया है। मृतक के बेटे मनीष की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज किया। इंस्पेक्टर ईशनारायण मिश्र के मुताबिक, आरोपी शिवशंकर ने बताया कि जयराम उसके परिवार की महिलाओं पर बुरी नजर रखता था।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसी बात से नाराज होकर उसने लोहे के सब्बल से उस पर हमला कर दिया। इसके बाद शोर मचा दिया कि एक आदमी को जंगली जानवर खींचकर झाड़ियों में ले गया है। इसके बाद ग्रामीण एकत्र हुए और जंगल से घायल जयराम को अस्पताल ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने जंगल से सब्बल बरामद कर आरोपी जेल भेज दिया है।



दहशत में रहे ग्रामीण, हलाकान रहा वन विभाग
टीकरमाफी गांव में शुक्रवार को जंगली जानवर के हमले की सूचना के बाद वन कर्मी व पुलिस टीम कॉबिंग करती रही। बीच-बीच में जानवर दिखने की अफवाह से लोग परेशान रहे। किसी को अंदाजा भी नहीं था कि जंगली जानवर नहीं, किसी इंसान ने ही जयराम का कत्ल किया है। वन विभाग ने जंगल में जाल बिछाया और पुलिस गांव में गश्त करती रही। लोगों से घर के बाहर अकेले न निकलने की अपील की जा रही थी। ग्रामीण दहशत में और वन कर्मी हलाकान रहे। रविवार को जब घटना का खुलासा हुआ तो सभी के होश फाख्ता हो गए।



जेल भेजा गया आरोपी
सीओ जगदीश प्रसाद ने बताया कि आरोपी को जेल भेज गया है। पूरे मामले की जांच हो रही है। जांच के बाद आरोप पत्र कोर्ट में दाखिल करते हुए पैरवी कर आरोपी को सजा दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed