{"_id":"64d28990a9a44d34a501e784","slug":"teenager-died-due-to-head-injury-amethi-news-c-96-1-slko1003-3095-2023-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: सिर में चोट लगने से हुई थी किशोरी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: सिर में चोट लगने से हुई थी किशोरी की मौत
Tue, 08 Aug 2023 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Tue, 08 Aug 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
भादर (अमेठी)। पीपरपुर थाने के एक गांव में किशोरी की मौत के मामले का राज मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद साफ हो गया। पुलिस का दावा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह सिर में चोट लगने को बताया गया है। परिजनों की बीमारी की बात गलत साबित हुई है। बता दें कि पहले ही चौकीदार की तहरीर पर पुलिस ने पिता और भाई के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया था। गांव में पुलिस की तैनाती की गई है।
बता दें कि सुल्तानपुर के धम्मौर बाजार में पीपरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी की बृहस्पतिवार को परिजनों की पिटाई का वीडियो सामने आया था। हालांकि बाद में पुलिस ने किशोरी को परिजनों के साथ भेज दिया था। शुक्रवार की रात किशोरी की मौत हो गई।
परिजनों ने बीमारी की बात कहते हुए शनिवार को शव को दफना दिया। इसके बाद किशोरी की पिटाई का वीडियो वायरल हुआ। संज्ञान लेते हुए पुलिस ने मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव को कब्र से बाहर निकालकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
मंगलवार को पोस्टमार्टम रिपाेेर्ट में किशोरी की मौत सिर में चोट लगने से होने की बात आई है। एसपी डा. इलामारन जी ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस प्रकरण की जांच कर रही है। हर एक पहलू को खंगाला जा रहा है।
पिता और भाई से पूछताछ
गांव के चौकीदार ने पीपरपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें उसने किशोरी के पिता व भाई पर पिटाई का आरोप लगाया है। इसके पीछे प्रेम प्रसंग की बात कही गई है। एसओ संदीप राय ने बताया कि गांव में पुलिस तैनात है। पिता व भाई से पूछताछ की जा रही है। वहीं, मंगलवार की शाम एसडीएम प्रीती तिवारी व सीओ लल्लन सिंह की मौजूदगी में किशोरी को दोबारा दफना दिया गया है।