फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Teenager burnt by electric current dies

Amethi News: करंट से झुलसे किशोर ने तोड़ा दम, आठ अभी भर्ती

Mon, 29 Jan 2024 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 29 Jan 2024 12:03 AM IST
विज्ञापन
Teenager burnt by electric current dies
नंदन (फाइल फोटो)।
शोभायात्रा के दौरान डीजे में उतरे करंट से झुलसा था किशोर केजीएमयू में प्लास्टिक सर्जरी की चल रही थी तैयारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अमेठी। संग्रामपुर के दुजई का पुरवा गांव के पास बीती सोमवार को शोभायात्रा के दौरान डीजे में उतरे करंट की चपेट आकर गंभीर रूप से झुलसे किशोर की मौत हो गई। लखनऊ के केजीएमयू में मौत की सूचना रविवार को गांव पहुंची तो मातम पसर गया।
संग्रामपुर थाने के भगत का पुरवा मजरे रानीपुर करनाईपुर गांव में सोमवार को शिव मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा से पहले निकली शोभायात्रा में शामिल डीजी पर दुजई का पुरवा के पास करंट उतरने से नंदन (15), सुधाकर (12) साल, सिद्धार्थ सिंह (13), प्रदीप सिंह (9), आशीष (11), निखिल (7), रोशन (13), दर्शन (12) व सूरज (11) झुलस गए थे। जिला अस्पताल में उपचार के बाद नंदन की हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया था। सूचना पर पहुंचे डीएम राकेश कुमार मिश्र, एसपी डॉ. इलामारन जी, केंद्रीय मंत्री के प्रतिनिधि विजय गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष राम प्रसाद मिश्र व जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि ने नंदन के बेहतर उपचार के लिए लखनऊ सिविल अस्पताल संपर्क कर भर्ती कराया था। सिविल अस्पताल में उपचार के बाद प्लास्टिक सर्जरी की आवश्यकता देखते हुए केजीएमयू में शिफ्ट कराया गया। वहीं, सात दिन बाद नंदन उपचार के दौरान जिंदगी की जंग हार गया। महापद्मनंद वेलफेयर एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष घनश्याम शर्मा ने बताया कि पोस्टमॉर्टम के बाद सोमवार को नंदन का शव गांव पहुंचने की संभावना है। एसएचओ श्रीराम ने उपचार के दौरान नंदन के मौत की पुष्टि की है। बताया कि अभी तक मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन


अन्य सभी बच्चे स्वस्थ
शोभायात्रा में करंट की चपेट में आने से झुलसे अन्य आठ बजे स्वस्थ हैं। जिला अस्पताल में सभी का अभी उपचार चल रहा है। सीएमएस डॉ. बद्री प्रसाद अग्रवाल ने बताया कि जिला अस्पताल में भर्ती सभी बच्चे स्वस्थ हैं। दो-तीन बच्चों के शरीर के कुछ भाग की प्लास्टिक सर्जरी होनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार को छोटा व दुलारा था नंदन
नंदन परिवार को सबसे छोटा बेटा होने से दुलारा था। पिता राम सजीवन व मां मंजू सिंह पुत्र के मौत के बाद बेसुध पड़े है। बड़ा भाई चंदन व बहन पूजा तथा देवकी का रो-रोकर हाल बेहाल है। नंदन के मौत की सूचना के बाद गांव में हर कोई गमगीन है।


मार्च में है बहन की शादी
रामसजीवन के पुत्री देवकी का विवाह 22 मार्च को होना है। परिवार विवाह की तैयारियां में जुटा था। इसी बीच नंदन की मौत ने परिवार के खुशी पर ग्रहण लगा दिया है।

नियमानुसार परिवार को दिलाई जाएगी मदद
एसडीएम प्रीति तिवारी ने बताया कि लेखपाल को मौके पर भेजा जा रहा है। लेखपाल की रिपोर्ट मिलने के बाद पीड़ित परिवार को नियमानुसार सहायता दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed