{"_id":"68d67c7dd2bfc781cb02e859","slug":"technician-injured-after-x-ray-machine-at-chc-in-amethi-electrocuted-and-hospitalized-2025-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: सीएचसी के एक्सरे मशीन में उतरा करंट... टेक्नीशियन झुलसा, अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: सीएचसी के एक्सरे मशीन में उतरा करंट... टेक्नीशियन झुलसा, अस्पताल में भर्ती
Fri, 26 Sep 2025 05:14 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी
अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Fri, 26 Sep 2025 05:14 PM IST
सार
अमेठी में सीएचसी के एक्सरे मशीन में करंट उतर आया। इससे काम कर रहा टेक्नीशियन झुलस गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
अस्पताल में लगी एक्सरे मशीन। (सांकेतिक)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के अमेठी में शुक्रवार सुबह सीएचसी में लगी एक्सरे मशीन में करंट आ गया। अचानक मशीन में उतरे करंट की चपेट में आकर टेक्नीशियन राजेश कुमार झुलस गए। स्टाफ ने उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
राजेश कुमार ने बताया कि वह दो मरीजों का एक्सरे कर चुके थे। जैसे ही तीसरे मरीज की जांच शुरू की, तभी मशीन में उतरे करंट से हादसा हो गया। करीब 30 साल पुरानी मशीन से ही मजबूरी में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
डिजिटल एक्सरे सुविधा न होने से मरीज लंबे समय से परेशान हैं। पहले जहां रोजाना 50 से अधिक लोग जांच कराने आते थे, वहीं अब संख्या घटकर 10–15 रह गई है। संग्रामपुर और भेटुआ नौगिरवा सीएचसी पर डिजिटल मशीनें लगने के कारण मरीज वहां जाने को विवश हैं।
विज्ञापन
सीएचसी अधीक्षक डॉ. सौरभ सिंह ने बताया कि मशीन काफी पुरानी हो चुकी है। इसकी जानकारी उच्च अधिकारियों को दे दी गई है। जल्द ही नई डिजिटल एक्सरे मशीन उपलब्ध कराए जाने की मांग की गई है, ताकि मरीजों को सुरक्षित और बेहतर जांच सुविधा मिल सके।