फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Teams engaged in rushing close contact in Containment Zone

कंटेनमेंट जोन में क्लोज कांटैक्ट खंगालने में जुटी टीमें

Thu, 28 May 2020 11:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
Teams engaged in rushing close contact in Containment Zone
अमेठी। जिले में बुधवार को आठ कोरोना संक्रमित मरीज मिलने के बाद डीएम की ओर से देर रात घोषित किए गए चार कंटेनमेंट जोन वाले गांवों को गुरुवार से संक्रमण मुक्त बनाने की कवायद शुरू हो गई है।
विज्ञापन

गठित टीम डोर-टू-डोर सर्वे कर संक्रमित के क्लोज कॉन्टैक्ट खंगालने के साथ निर्धारित प्रारूप पर सूचना संकलित करने में जुटी हैं। गांव की सीमा को सील करने के बाद सैनिटाइजर का छिड़काव करने के साथ ही लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग कर परीक्षण किया जा रहा है।
विज्ञापन

गांव में अग्रिम निर्देशों तक प्रवेश व निकास प्रतिबंधित करते हुए लोगों को आवश्यक सामग्री की डोर-स्टेप डिलीवरी करवाई जा रही है। जिले में बुधवार देर शाम आई रिपोर्ट में तिलोई तहसील के महोना, बहादुरपुर, जायस, सातन का पुरवा व सजनी, मुसाफिरखाना तहसील के अढ़नपुर व नारायनपुर तथा अमेठी तहसील के घोरहा गांव में गैर प्रांत से आए आठ युवक संक्रमित मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवकों के संक्रमित होने की पुष्टि के बाद डीएम अरुण कुमार ने सभी को इलाज के लिए असैदापुर स्थित लेवल-1 अस्पताल भेजते हुए गांव को कंटेनमेेंट जोन घोषित किया है।
कंटेनमेंट जोन घोषित करने के बाद डीएम ने गांव में मजिस्ट्रेट के साथ आशा बहु व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के साथ पर्यवेक्षणीय अधिकारी की ड्यूटी लगाई है। नामित टीम गुरुवार को संक्रमित मरीजों के क्लोज कॉन्टैक्ट के साथ उनका नाम, पता, मोबाइल नंबर तथा किसी को भी बुखार, सर्दी, खासी तथा सांस फूलने आदि की समस्या के बारे में पूछने के साथ ही शासन की ओर निर्धारित बिन्दुओं पर सभी ग्रामीणों की सूचना डोर-टू-डोर संकलित करने में जुटी है।
स्वास्थ्य विभाग की टीमें ग्रामीणों की थर्मल स्क्रीनिंग व स्वास्थ्य परीक्षण तो फायर बिग्रेड के साथ सफाई कर्मी गांव को सैनिटाइज करने में जुटे हैं। गांव की सीमा सील करते हुए आवागमन को प्रतिबंधित कर दिया गया है।
गांव की सीमा पर बने बैरियर पर पुलिस कर्मी अधिकृत लोगों को प्रवेश देने के साथ ही माइक से लोगों को अपने घरों में रहने की अपील करने में जुटे हैं। ग्रामीणों को आवश्यक सामग्री की आपूर्ति डोर स्टेप डिलीवरी के माध्यम से हो रही है।

डीएम अरुण कुमार ने लोगों से अपील की है कि वे संक्रमण के खतरे को देखते हुए घरों से बाहर नहीं निकलें। बहुत जरूरी कार्य या कोई परेशानी होने पर अफसरों के मोबाइल नंबर या कंट्रोल रूम के फोन नंबर 05368-244577, 6394802956 तथा 9936534636 पर कॉल कर मदद मांग सकते हैं। अनावश्यक रूप से घर के बाहर निकलने पर प्रशासन की ओर से वैधानिक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed