फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Teaching will be done on LED screens in council schools

Amethi News: परिषदीय स्कूलों में एलईडी स्क्रीन पर होगी पढ़ाई

Wed, 06 Sep 2023 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 06 Sep 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
Teaching will be done on LED screens in council schools
गौरीगंज (अमेठी)। परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले नौनिहाल अब ब्लैक बोर्ड के बजाय एलईडी स्क्रीन के माध्यम से पढ़ाई कर सकेंगे। शिक्षक दिवस के मौके पर मंगलवार को मुख्यमंत्री ने 183 परिषदीय स्कूल को स्मार्ट क्लास सेटअप की सुविधा देने का निर्णय लिया है। बीआरसी पर आईसीटी लैब तो 200 शिक्षकों को टैबलेट देने की घोषणा की है। बेसिक शिक्षा विभाग सर्व शिक्षा अभियान के तहत छह से 14 वर्ष आयु के बच्चों की शैक्षिक नींव को मजबूत बनाने में जुटा है। जिले में 197 स्कूलों में स्मॉर्ट क्लास (परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक से लेकर केजीबीवी तक) का संचालन हो रहा है। इसे आगे बढ़ाने के लिए मंगलवार को शिक्षक दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बेसिक शिक्षा विभाग को तोहफा दिया है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री की ओर से 183 परिषदीय स्कूल ( उच्च प्राथमिक व केजीबीवी ) में स्मॉर्ट क्लास का सेटअप तैयार करने के साथ ब्लॉक संसाधन केंद्र पर आईसीटी लैब तथा दो शिक्षकों को टेबलेट देने की घोषणा की गई है। स्कूलों में एलईडी टीवी व इनर्वटर की खरीद होगी। बच्चों की सीखने व समझने की क्षमता के अनुसार ऑनलाइन शैक्षिक पाठ्यक्रम व डिजिटल लाइब्रेरी की मदद ली जाएगी।
विज्ञापन

स्मॉर्ट क्लास की सुविधा के रख-रखाव व सुरक्षा की व्यवस्था की जिम्मेदारी प्रधानाध्यापक के साथ संबंधित ग्राम प्रधान की होगी। शिक्षकों को टेबलेट मिलने से शिक्षण के साथ सूचनाओं के आदान-प्रदान में सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शैक्षिक गुणवत्ता में होगा सुधार
स्मार्ट क्लास का संचालन होने से परिषदीय स्कूलों में शैक्षिक गुणवत्ता का स्तर सुधरेगा। जल्द ही चिन्हित स्कूलों को स्मार्ट क्लास सेटअप कराते हुए संचालन शुरू होगा।
संजय कुमार तिवारी-बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed