{"_id":"64eb94d875942098fa0e3a89","slug":"teachers-will-protest-for-four-days-regarding-the-problems-amethi-news-c-96-1-ame1003-4166-2023-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: समस्याओं को लेकर चार को शिक्षक करेंगे प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: समस्याओं को लेकर चार को शिक्षक करेंगे प्रदर्शन
Sun, 27 Aug 2023 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sun, 27 Aug 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
शिक्षक संगठनों ने बीएसए को ज्ञापन सौंपा
अमेठी। पुरानी पेंशन सहित अन्य समस्याओं को लेकर शनिवार को शिक्षकों ने मुख्यमंत्री संबोधित ज्ञापन बीएसए को सौंपा। शिक्षकों ने समस्याओं का निदान कराए जाने की मांग की। ज्ञापन सौंपते हुए शिक्षकों ने बीएसए से चार सितंबर को आयोजित धरना प्रदर्शन की भी जानकारी दी।
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री अरुण कुमार सिंह व कोषाध्यक्ष शशांक शुक्ल के नेतृत्व में शिक्षकों का एक प्रतिनिधि मंडल बीएसए संजय कुमार तिवारी से मुलाकात की। प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर पुरानी पेंशन बहाली समेत अन्य मांगों को लेकर 18 सूत्री ज्ञापन बीएसए को सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से शिक्षकों का कहना है कि उन्हें राज्य कर्मचारियों की भांति उपार्जित अवकाश दिया जाए। द्वितीय शनिवार, प्रतिकर, अध्ययन अवकाश दिया जाए। शिक्षकों ने 18 सूत्री ज्ञापन सौंपा।
शिक्षकों के प्रतिनिधि मंडल ने बीएसए को इस बात से भी अवगत कराया कि आगामी चार सितंबर को बीएसए कार्यालय में सुबह दस बजे से चार बजे तक धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर गंगाधर शुक्ल, राम ललन द्विवेदी ,आलोक कुमार तिवारी, डाॅ. शिवाकांत शुक्ल सहित कई शिक्षक मौजूद रहे। संवाद