{"_id":"668b13559ed691b315046044","slug":"teachers-will-boycott-online-attendance-amethi-news-c-96-1-ame1002-121662-2024-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: ऑनलाइन उपस्थिति का बहिष्कार करेंगे शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: ऑनलाइन उपस्थिति का बहिष्कार करेंगे शिक्षक
Mon, 08 Jul 2024 03:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 08 Jul 2024 03:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी सिटी। परिषदीय विद्यालय के शिक्षकों व नौनिहालों की ऑनलाइन हाजिरी मामले में शिक्षक संघ व विभाग आमने-समाने आ गए हैं। शिक्षक ऑनलाइन उपस्थित का बहिष्कार कर डीएम को ज्ञापन सौंपने की तैयारी में हैं, उधर विभाग बीईओ व जिला समन्वयकों की मदद से योजना का लाभ गिनाते हुए प्रभावी तौर पर लागू करने की तैयारियों में जुटा है।
सोमवार से जिले में संचालित 1570 परिषदीय स्कूलों में से 1214 में ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करने का निर्देश शिक्षकों को बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से दिया गया है। उपस्थिति पंजिका, प्रवेश पंजिका, कक्षावार छात्र उपस्थिति, मिड-डे मील, समेकित निशुल्क सामग्री वितरण, स्टाॅक रजिस्टर, आय-व्यय व चेक, इश्यू पंजिका, बैठक पंजिका, निरीक्षण पंजिका, पत्र व्यवहार पंजिका, बाल गणना और पुस्तकालय पंजिका, खेलकूद रजिस्टर भी प्रेरणा पोर्टल के ''डिजिटल रजिस्टर्स'' पर अपलोड करना है।
पहले 15 जुलाई से व्यवस्था शुरू होनी थी, लेकिन विभाग ने अचानक सोमवार से इसे प्रभावी करने की बात कही है। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के बैनर तले शिक्षक ऑनलाइन उपस्थित के विरोध में उतर आए हैं। शिक्षक संघ के जिला संयोजक विवेक शुक्ल व सहसंयोजक धीरेंद्र सिंह बघेल ने डीएम कार्यालय में ज्ञापन सौंप सोमवार को ऑनलाइन उपस्थित का विरोध करने के साथ ज्ञापन सौंपने की बात कही है।
विज्ञापन
जिला संयोजक विवेक शुक्ल ने बताया कि ऑनलाइन उपस्थित व्यवस्था लागू करने के पहले विभाग को शिक्षकों की समस्याओं को दूर करना चाहिए।
शिक्षक इसलिए कर रहे विरोध
शिक्षक आकस्मिक अवकाश में हाफ डे लीव का विकल्प अन्य विभागों की भांति मिलने की मांग कर रहे हैं। किसी आकस्मिक घटना अथवा आपदा की स्थिति में यदि शिक्षकों के आगमन के लिए निर्धारित समय के पश्चात 30 मिनट तक पांच कार्य दिवस में देरी से पहुंचने पर अथवा माह में अधिकतम 2.30 घंटे तक विलंब होने पर उसे अनुपस्थित न माना जाए, अपितु एक आकस्मिक अवकाश संबंधित शिक्षक के सीएल बैलेंस से समायोजित कर लिया जाए।
बेसिक शिक्षा परिषद के शिक्षकों को राज्य कर्मचारियों की भांति 30 ईएल प्रदान किए जाएं। महाविद्यालयों के शिक्षकों की भांति बेसिक शिक्षा विभाग में प्रिविलेज अवकाश (पीएल) प्रदान किया जाए। अवकाश के दिनों में कार्य करने पर प्रतिकर अवकाश का विकल्प मानव संपदा पोर्टल पर प्रदान किया जाये।
शिक्षकों से वार्ता कर लागू कराई जाएगी योजनाबीएसए संजय कुमार तिवारी ने बताया कि शिक्षक संगठन योजना के लाभ से शायद पूरी तरह परिचित नहीं है। शिक्षक व संगठनाें के पदाधिकारियों से वार्ता करते हुए योजना लागू करवाई जाएगी। कोशिश है कि शासन की मंशा के अनुसार जिले में ऑनलाइन उपस्थित व्यवस्था प्रभावी हो।