फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Teachers union angry over action against teacher in Badaun

Amethi News: बदायूं में शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई पर भड़का शिक्षक संघ

Thu, 14 Sep 2023 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 14 Sep 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
Teachers union angry over action against teacher in Badaun
अमठी। प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर चार सितंबर को धरना-प्रदर्शन के दौरान बदायूं में शिक्षक नेता को निलंबित करने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। बुधवार को शिक्षकों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को दिया।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की ओर से चार सितंबर को पूरे प्रदेश में पुरानी पेंशन बहाली समेत शिक्षकों की लंबित परेशानी दूर करने के लिए धरना-प्रदर्शन हुआ था। बदायूूं बीएसए ने संगठन जिलाध्यक्ष संजीव शर्मा से अभद्रता कर पूर्वाग्रह से ग्रसित होकर निलंबित कर दिया था। इसको लेकर बुधवार को जिले में शिक्षक विरोध प्रदर्शन पर उतर आए। शिक्षकों ने कलेक्ट्रेट में विरोध प्रदर्शन करने के बाद अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को मुख्यमंत्री संबोधित ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

ज्ञापन में बीएसए बदायूं के खिलाफ कार्रवाई करने व निलंबित शिक्षक को ससम्मान बहाल करने की मांग की। मांगें पूरी नहीं होने की दशा में आंदोलन की चेतावनी दी है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्र, अरुण कुमार सिंह, शशांक शुक्ल, वीरेंद्र कुमार, राजेश कुमार व गंगाधर शुक्ल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed