फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Teachers protest against TET requirement

Amethi News: टीईटी अनिवार्यता पर शिक्षकों का प्रदर्शन

Tue, 16 Sep 2025 12:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 16 Sep 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Teachers protest against TET requirement
कलेक्ट्रेट परिसर में अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपते ​शिक्षक। स्त्रोत: ​संगठन
अमेठी सिटी। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के आह्वान पर सोमवार को जनपद के शिक्षक सड़कों पर उतर आए। हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे शिक्षकों ने प्रदर्शन करने के बाद प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपा।
विज्ञापन



ज्ञापन में सुप्रीम कोर्ट के हालिया टीईटी अनिवार्यता संबंधी आदेश का विरोध करते हुए उसे समाप्त करने की मांग उठाई गई। शिक्षकों का कहना है कि इस निर्णय से पूरे देश में लाखों शिक्षक प्रतिकूल रूप से प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि 2010 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर यह आदेश लागू नहीं होना चाहिए। साथ ही वैध नियमों के अंतर्गत नियुक्त अनुभवी शिक्षकों की सेवा, सुरक्षा और गरिमा सुनिश्चित की जानी चाहिए।
विज्ञापन



जिला संयोजक विवेक शुक्ला ने कहा कि किसी भी शिक्षक की नौकरी पर संकट नहीं आने दिया जाएगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि संगठन हर परिस्थिति में शिक्षकों के साथ खड़ा है और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध रहेगा। सह संयोजक धीरेंद्र सिंह बघेल ने कहा कि समय रहते आवश्यक कदम न उठाए गए तो लाखों परिवार प्रभावित होंगे। सेवा समाप्ति या असुरक्षा जैसी स्थिति शिक्षकों के भविष्य को संकट में डाल सकती है। प्रदर्शन कर रहे शिक्षकों ने केंद्र सरकार से अपील की कि नीतिगत और विधिक स्तर पर तुरंत हस्तक्षेप किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस मौके पर प्रमोद तिवारी, सत्येंद्र तिवारी, दल बहादुर सिंह, आलोक तिवारी, संतोष तिवारी, बब्बन यादव, कमलेश यादव, अनुराग यादव, अश्वनी शुक्ला, अमित पांडे, विमल दूबे, अतुल हंसराम, राघवेंद्र त्रिपाठी, प्रमोद पांडे, सचिन श्रीवास्तव, पंकज शुक्ला, शालिनी, प्रतिभा, किरण शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed