फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Teacher sacked working on fake marksheet

फर्जी अंकपत्र पर नौकरी कर रहा शिक्षक बर्खास्त

Tue, 05 Oct 2021 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
Teacher sacked working on fake marksheet
गौरीगंज (अमेठी)। फर्जी अंकपत्र के आधार पर सहायक अध्यापक की नौकरी हथियाना जामो के प्राथमिक विद्यालय भवानीगढ़ में कार्यरत सहायक अध्यापक को भारी पड़ा। सुनवाई के कई मौके देने के बाद आखिरकार बीएसए ने आरोपी शिक्षक को मंगलवार को बर्खास्त कर दिया।
विज्ञापन

बीएसए ने जामो के बीईओ को शिक्षक के खिलाफ केस दर्ज कराने व वित्त एवं लेखाधिकारी को संपूर्ण वेतन की रिकवरी सुनिश्चित कराने को निर्देश दिया है। बीएसए की कार्रवाई से शिक्षा विभाग में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग में सहायक अध्यापक पद पर विज्ञप्ति निकलने के बाद हुई भर्ती प्रक्रिया में सितंबर 2014 में जामो ब्लॉक निवासी अनिल कुमार पाठक भी सहायक अध्यापक के पद पर चयनित हुए थे। चयन के दौरान अनिल पाठक ने संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय से इंटरमीडिएट के समकक्ष की उत्तर मध्यमा परीक्षा का अंकपत्र लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

नियुक्ति के बाद पाठक को जामो के प्राथमिक स्कूल भवानीगढ़ में तैनाती मिली। तैनाती मिलने के बाद तत्कालीन बीएसए ने अनिल पाठक के अंकपत्रों व प्रमाणपत्रों की जांच कराई। जांच में अनिल कुमार के प्रमाणपत्र सही पाए गए। शक होने पर बाद में जामो के तत्कालीन बीईओ अजय सिंह ने स्वयं संपूर्णानंद विश्वविद्यालय जाकर पुन: सत्यापन कराया तो फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ।
पता चला कि अनिल पाठक ने वर्ष 2001 में जिस अनुक्रमांक 11680 का अंकपत्र लगाया है उसमें उन्हें 600 में 331 अंक ही मिले थे। जबकि चयन के दौरान लगाए गए अंकपत्र में 600 में 431 अंक मिलने की बात दर्शायी गई थी। फर्जीवाड़ा सामने आने के बाद बीएसए ने अनिल को नोटिस जारी कर कई मर्तबा सुनवाई का मौका दिया।

सुनवाई के दौरान अनिल की ओर से दी गई दलीलों से संतुष्ट नहीं होने पर मंगलवार को बीएसए डॉ. अरविंद कुमार पाठक ने अनिल को बर्खास्त कर दिया। बीएसए ने बीईओ जामो को बर्खास्त शिक्षक के खिलाफ एफआईआर कराने तो वित्त एवं लेखाधिकारी को 2014 से अब तक लिए गए संपूर्ण वेतन व भत्तों की रिकवरी सुनिश्चित करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed