{"_id":"6a46b81b95ca299fdb07bcea","slug":"teacher-eligibility-test-held-under-tight-security-amethi-news-c-96-1-ame1002-169710-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: कड़ी निगरानी में हुई शिक्षक पात्रता परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: कड़ी निगरानी में हुई शिक्षक पात्रता परीक्षा
Fri, 03 Jul 2026 12:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 03 Jul 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
रणंजय इंटर कॉलेज गौरीगंज परीक्षा केंद्र के बाहर मौजूद अभ्यर्थी। -संवाद
अमेठी सिटी। जिले के 12 केंद्रों पर शिक्षक पात्रता परीक्षा का पहला दिन कड़ी निगरानी में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। बृहस्पतिवार को सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की गई। सेक्टर, जोनल और स्टेटिक मजिस्ट्रेट लगातार केंद्रों का भ्रमण करते रहे। दोनों पालियों में कुल 9,216 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 8,319 ने परीक्षा दी, जबकि 897 अनुपस्थित रहे।
पहली पाली सुबह 9:30 से दोपहर 12 बजे तथा दूसरी पाली दोपहर 2:30 से शाम पांच बजे तक आयोजित हुई। परीक्षा केंद्रों के बाहर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा। पहली पाली में 4,608 में से 4,158 अभ्यर्थी उपस्थित और 450 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में 4,608 में से 4,161 ने परीक्षा दी, जबकि 447 अनुपस्थित रहे।
अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेंद्र सिंह ने इंदिरा गांधी डिग्री कॉलेज, रणंजय इंटर कॉलेज समेत कई केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। डीआईओएस डॉ. राजेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि सभी केंद्रों पर परीक्षा निर्धारित समय पर शुरू हुई और पारदर्शी एवं नकलविहीन वातावरण में संपन्न हुई।
विज्ञापन
कड़ी जांच के बाद मिला परीक्षा केंद्र में प्रवेश
सुबह से ही परीक्षा केंद्रों के बाहर अभ्यर्थियों की कतारें लगी रहीं। प्रवेशपत्र और आधार कार्ड का मिलान करने के बाद बायोमीट्रिक सत्यापन कराया गया। तलाशी के दौरान मोबाइल, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ, कैलकुलेटर समेत सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बाहर ही रखवा लिए गए। जांच पूरी होने के बाद ही अभ्यर्थियों को परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया गया।
परीक्षा छूटते ही सड़कों पर बढ़ी भीड़
दोनों पालियों की परीक्षा समाप्त होने के बाद केंद्रों के बाहर वाहनों का दबाव बढ़ गया। कई स्थानों पर कुछ देर के लिए जाम की स्थिति बन गई। अभ्यर्थी बस अड्डों और रेलवे स्टेशन की ओर रवाना हो गए, जबकि बड़ी संख्या में कई अभ्यर्थियों के परिजन केंद्रों के बाहर इंतजार करते मिले। अमेठी और गौरीगंज रेलवे स्टेशन तथा रोडवेज बस अड्डों पर भी यात्रियों की भीड़ सामान्य दिनों की अपेक्षा अधिक रही।