{"_id":"6996039719f8c9dc3a090550","slug":"taraweeh-resounds-in-mosques-first-fast-today-markets-bustling-with-activity-amethi-news-c-96-1-ame1018-159167-2026-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: मस्जिदों में गूंजी तरावीह, पहला रोजा आज, बाजार में चहल-पहल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: मस्जिदों में गूंजी तरावीह, पहला रोजा आज, बाजार में चहल-पहल
जगदीशपुर बाजार में रमजान पर्व पर फल व खजूर की खरीदारी करती महिलाएं।
- फोटो : जगदीशपुर बाजार में रमजान पर्व पर फल व खजूर की खरीदारी करती महिलाएं।
Link Copied
कमरौली। माहे रमजान की शुरुआत के साथ मुस्लिम समाज में उत्साह का माहौल है। बुधवार को चांद दिखने के बाद क्षेत्र की नूर मस्जिद, मारवा मस्जिद और जामा मस्जिद सहित दर्जनों मस्जिदों में पहली तरावीह की नमाज अदा की गई। तरावीह में नमाजियों ने दो पारे, डेढ़ पारे और एक पारे तक कुरान की आयतें सुनीं। बृहस्पतिवार को पहला रोजा रखा जाएगा। जगदीशपुर क्षेत्र के चौराहा पर स्थित मरकजी मस्जिद में नायब इमाम कारी शिफत ने दो पारा सुनाया। गरीब नवाज मदरसा के मौलाना आलम ने बताया कि इस्लाम में रमजान को सबसे पवित्र महीना माना गया है।
विज्ञापन
बाजारों में बढ़ी चहल-पहल
रमजान की शुरुआत के साथ मस्जिदों में साफ-सफाई, इबादत और सेहरी-इफ्तार की तैयारियां पूरी कर ली गईं। बाजारों में भी रौनक बढ़ गई है। सहरी और इफ्तार को लेकर खरीदारी तेज रही। बेकरी संचालक रईस अहमद के अनुसार खजूर के डिब्बों के दाम में करीब 30 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। खजूर 200 से 700 रुपये प्रति डिब्बा तक बिक रहा है। पापड़, बिस्किट और ब्रेड की मांग भी बढ़ी है। सेंवई विक्रेता अरमान ने बताया कि खुली सेंवई 80 रुपये प्रति किलो और डिब्बा बंद सेंवई 140 रुपये में बिक रही है। फल विक्रेता सोनू के मुताबिक इफ्तार को देखते हुए फलों की बिक्री में तेजी आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।