फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Tanker overturned on the highway in Jagdishpur, villagers took away refined oil flowing

Amethi News: जगदीशपुर में हाईवे पर टैंकर पलटा, बह रहा रिफाइंड ऑयल ले गए ग्रामीण

Mon, 12 Aug 2024 01:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 12 Aug 2024 01:42 AM IST
विज्ञापन
Tanker overturned on the highway in Jagdishpur, villagers took away refined oil flowing
क्रेन से खड़ा किया गया टैंकर
जगदीशपुर (अमेठी)। कोलकाता से रिफाइंड ऑयल लेकर दिल्ली जा रहा ट्रैंकर रविवार अलसुबह जगदीशपुर इलाके में लखनऊ-वाराणसी हाइवे पर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में टैंकर चालक व खलासी बालबाल बच गए। टैंकर पलटने से रिफाइंड ऑयल बहने लगा। यह देखकर आसपास पड़ोस के ग्रामीणों में रिफाइंड लूटने की होड़ मच गई। काफी संख्या में ग्रामीण डिब्बों व बाल्टी में रिफाइंड भर कर अपने घरों को ले जाने लगे। पुलिस ने पहुंच कर लोगों को तितर-वितर किया। इसके बाद क्रेन से टैंकर को सीधा कराया।
विज्ञापन

शाहजहांपुर जिले कस्बा कांठ निवासी चालक राजकुमार व खलासी विशाल टैंकर पर खाद्य तेल रिफाइंड लोड कर कोलकाता से दिल्ली जा रहे थे। रविवार की अलसुबह जब यह लोग जगदीशपुर थाना क्षेत्र में लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर बगाही मोड़ के पास पहुंचे, तभी अचानक टैंकर बेकाबू होकर पलट गया। हादसे में चालक और खलासी बाल बाल बच गए।
विज्ञापन

लेकिन टैंकर क्षति ग्रस्त हो गया। टैंकर पलटने से उसमें भरा रिफाइंड ऑयल बहने लगा। सूचना के बाद वहां काफी ग्रामीण पहुंच गए। ग्रामीण बाल्टी व डिब्बों में रिफाइंड भरकर अपने घर ले जाने लगे। ग्रामीणों में रिफाइंड लूटने की होड़ सी मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर इसका वीडियाे वायरल हो रहा है। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने वहां से लोगों को तितर बितर किया। टैंकर सीधाकरवा जिससे उसमें से तेल रिसाव बंद हुआ।

एनएचएआई के रोड सेफ्टी ऑफिसर आदित्य ने बताया कि हादसे में कोई हताहत नहीं है। चालक की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई। एएसपी हरेंद्र प्रताप ने बताया कि खाद्य तेल लेकर जा रहा टैंकर पलटने की सूचना पर फोर्स मौके पर गई थी। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। टैंकर सीधा कर आवागमन बहाल करवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed