फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Symbolic key of the house handed over to 32 characters

Amethi News: 32 पात्रों को सौंपी आवास की प्रतीकात्मक चाबी

Wed, 18 Sep 2024 05:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 18 Sep 2024 05:28 AM IST
विज्ञापन
Symbolic key of the house handed over to 32 characters
पात्रों को प्रतीकात्मक चाबी दी गई
अमेठी सिटी। गौरीगंज स्थित विकास भवन सभागार सहित सभी ब्लॉक में मंगलवार को आवास अनुदान अंतरण कार्यक्रम समारोहपूर्वक आयोजित हुआ। योजना के 32 पात्रों को प्रतीकात्मक चाबी के साथ घड़ी दी गई। साथ ही 783 आवास पात्रों के खाते में अनुदान की पहली किस्त ऑनलाइन भेजी गई।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में भुवनेश्वर, ओडिशा से विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास व आवास योजना के पात्रों के खाते में प्रथम किस्त अंतरण कार्यक्रम का सजीव प्रसारण हुआ। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष रामप्रसाद, जिला उपाध्यक्ष भवानी प्रसाद दीक्षित ने डीएम निशा अनंत व सीडीओ सूरज पटेल संग प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के छह तो ग्रामीण 26 पात्रों को आवास निर्माण पूरा होने पर प्रतीकात्मक चाबी सौंपी।
विज्ञापन

अलग-अलग ब्लॉक के 497 लाभार्थियों के खाते में आवास अनुदान की पहली किस्त के रूप में 40 हजार रुपये भेजे गए। कार्यक्रम में एडीएम न्यायिक दिनेश कुमार मिश्र, परियोजना निदेशक डीआरडीए ऐश्वर्य यादव, डीसी एनआरएलएम प्रवीणा शुक्ला, परियोजना अधिकारी डूडा विनोद कुमार मिश्रा सहित अन्य अधिकारी व लाभार्थी गण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भादर ब्लॉक मुख्यालय के क्षेत्र पंचायत सभागार में कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रमुख भादर प्रवीन कुमार सिंह ने 71 पात्रों को गृह प्रवेश के लिए चाबी का वितरण किया। साथ ही शबनम, सबरीन, बदरूल निशा, चांद तारा, सुबी बानो, बकरीदी, वकील सहित 21 अल्प संख्यक वर्ग की महिलाओं को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृति प्रमाणपत्र वितरित किया। चाबी पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी भादर विनय वर्मा, एडीओ कॉपरेटिव विजय मिश्रा,राम तेज वर्मा सहित कर्मी सचिव मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed