Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Symbolic cheques of subsidy given to the beneficiaries of Ujjwala Yojana

Amethi News: उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को दिए सब्सिडी के प्रतीकात्मक चेक

Thu, 16 Oct 2025 01:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 16 Oct 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
Symbolic cheques of subsidy given to the beneficiaries of Ujjwala Yojana
अमेठी सिटी। दीपावली के अवसर पर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के लिए बुधवार को जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर गौरीगंज में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पात्र परिवारों के खातों में गैस रिफिल सब्सिडी हस्तांतरित की गई। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा गया। इसके बाद जनप्रतिनिधियों ने 150 लाभार्थियों को सब्सिडी के प्रतीकात्मक चेक दिए।
विज्ञापन



जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार जनता की भलाई के लिए निरंतर कार्य कर रही है। पहले जहां आम लोगों को राशन और गैस जैसी सुविधाओं की कमी रहती थी, वहीं आज हर परिवार तक ये सेवाएं नियमित रूप से पहुंच रही हैं।
विज्ञापन




जिलाधिकारी संजय चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना ने महिलाओं के जीवन में बड़ा बदलाव लाया है। अब रसोई में धुएं की जगह स्वच्छ ऊर्जा का उपयोग हो रहा है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन यह सुनिश्चित करेगा कि योजना का लाभ हर पात्र परिवार तक पहुंचे। जिला पूर्ति अधिकारी शशिकांत ने बताया कि कार्यक्रम में 150 उज्ज्वला लाभार्थियों को आमंत्रित किया गया था, जिन्हें जनप्रतिनिधियों ने सब्सिडी के प्रतीकात्मक चेक वितरित किए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत जिले में अब तक 1,32,430 गैस कनेक्शन जारी किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed