{"_id":"61e863f607014a4edb2174e2","slug":"swords-out-from-digging-amethi-news-lko614206767","type":"story","status":"publish","title_hn":"खोदाई के दौरान जमीन से निकला भाला और तलवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खोदाई के दौरान जमीन से निकला भाला और तलवार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संग्रामपुर (अमेठी)। स्थानीय थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत भावलपुर में खोदाई के दौरान पुरातात्विक महत्व के हथियार मिले हैं। यह कितने पुराने हैं, इस बारे में कुछ कहना संभव नहीं है। इनके काल का पता लगाने के लिए प्रशासन की ओर से इन हथियारों को पुरातत्व विभाग को सौंपने की तैयारी की जा रही है। प्रशासन की ओर से उक्त स्थान पर खोदाई का काम रोकवा दिया गया है।
जमीन से भाला और तलवार मिलने की सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण भी पहुंच गए। भावलपुर गांव निवासी सोनू तिवारी अपने घर पर मिट्टी डालने के लिए अपनी ही बाग (उचवा की बगिया) में बुधवार को खोदाई करा रहे थे। बाग में खोदाई कराते समय कुछ हथियार दिखे, जिनमें जंग लगी थी।
पास जाने पर जंग लगी लोहे की तलवार, टूटा खंजर व भाला मिला। मौजूद लोगों ने इसकी सूचना चौकी प्रभारी टीकरमाफी को दी। मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी राकेश कुमार ने पूरे प्रकरण से एसडीएम संजीव कुमार मौर्य को अवगत कराया। सूचना पर पहुंचे एसडीएम ने सभी हथियारों को सुरक्षित रखने के लिए चौकी प्रभारी को निर्देश दिया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि जिले में पुरातत्व विभाग नहीं है, मंडल स्तर पर संचालित विभाग के अफसरों को सूचित कर दिया गया है। उनके आने पर जमीन से मिले हथियारों को पुरातत्व विभाग को सौंपा जाएगा। एसडीएम ने मौके पर खोदाई का कार्य रोकवा दिया है।