फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Suspended secretary withdraws 11 lakhs from account

निलंबित सचिव ने खाते से निकाले 11 लाख

Mon, 18 Oct 2021 11:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Oct 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Suspended secretary withdraws 11 lakhs from account
गौरीगंज (अमेठी)। दायित्वों में लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित ग्राम विकास अधिकारी द्वारा चार ग्राम पंचायतों के खाते से निलंबित अवधि में 11 लाख रुपये आहरित करने का मामला सामने आया है। निलंबन अवधि में धनराशि आहरित होने की जानकारी सामने आई तो विभाग में हड़कंप मचा गया। जानकारी के बाद जिम्मेदार जांच व कार्रवाई के साथ रिकवरी करने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

अमेठी ब्लॉक की ग्राम पंचायत महमूदपुर, महराजपुर, नरैनी, मोचवा व सैदपुर में ग्राम विकास अधिकारी राजेश यादव की तैनाती थी। तैनाती के दौरान योजनाओं के क्रियान्वयन व दायित्वों में लापरवाही पर 13 अक्तूबर को डीडीओ तेजभान सिंह ने निलंबित कर दिया।
विज्ञापन

निलंबित होने के बाद ग्राम विकास अधिकारी ने 14 से 16 अक्तूबर के बीच डोंगल लगाकर महमूदपुर ग्राम पंचायत से 59,694, महराजपुर से 5,33,172, नरैनी से 3,02,328 तथा मोचवा से 2,06,472 रुपये आहरित कर लिया। निलंबन अवधि में ग्राम पंचायतों के खाते से धन आहरित होने की जानकारी सार्वजनिक हुई तो हड़कंप मच गया। वहीं बीडीओ विजय अस्थाना का कहना है कि प्रकरण उनके संज्ञान में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच के बाद होगी कार्रवाई: सीडीओ
सीडीओ डॉ. अंकुर लाठर ने कहा कि पूरे प्रकरण की संयुक्त टीम से जांच कराई जाएगी। जांच के बाद ग्राम विकास अधिकारी के साथ संबंधित बीडीओ के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करते हुए आहरित धनराशि की रिकवरी कराई जाएगी। धनराशि के दुरुप्रयोग पर केस दर्ज कराकर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed