{"_id":"6a8b507fdb901223f80dc400","slug":"supply-halted-for-two-months-drinking-water-crisis-in-40-households-amethi-news-c-96-1-ame1020-174080-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: दो माह से आपूर्ति बंद, 40 घरों में पेयजल की समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: दो माह से आपूर्ति बंद, 40 घरों में पेयजल की समस्या
Mon, 24 Aug 2026 01:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 24 Aug 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहगढ़। ब्लॉक परिसर स्थित जल जीवन मिशन की टंकी से दो माह से पानी की आपूर्ति बंद होने से पुरानी बाजार के चौकी मोहल्ले के करीब 40 घरों में पेयजल संकट बना हुआ है। ग्रामीणों को पानी दूर से लाना पड़ रहा है। लंबे समय से आपूर्ति बंद होने के बावजूद जिम्मेदारों की ओर से समस्या का समाधान नहीं किया गया है।
ग्रामीण राम सजीवन मटियारी ने बताया कि टंकी से पानी की आपूर्ति बंद होने के बाद कई बार संबंधित कार्यालय में शिकायत की गई। हर बार आपूर्ति बहाल होने की उम्मीद थी, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। पानी की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई। इसके बावजूद अब तक शिकायत का निस्तारण नहीं हुआ।
ग्रामीणों का कहना है कि मोहल्ले के करीब 40 परिवारों को पानी के लिए दूसरे स्थानों पर निर्भर रहना पड़ रहा है। गर्मी और रोजमर्रा की जरूरतों के बीच पानी दूर से ढोकर लाना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने जल्द आपूर्ति बहाल कराने की मांग की है। ग्रामीण सर्वेश, नन्हेंलाल, दीपक, विनीत, दुर्गा प्रसाद और राम यश शर्मा ने जिलाधिकारी से मामले में हस्तक्षेप कर जल जीवन मिशन की टंकी से नियमित पेयजल आपूर्ति शुरू कराने की मांग की है।