फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Supervisor killed by brick attack

Amethi News: ईंट से हमला कर सुपरवाइजर की हत्या

Mon, 15 Dec 2025 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 15 Dec 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
Supervisor killed by brick attack
कमरौली। जगदीशपुर के हारीमऊ गांव में निर्माणाधीन अंत्येष्टि स्थल के समीप गूंगेमऊ गांव निवासी सुपरवाइजर मनोज सिंह उर्फ मुख्खन (40) की हत्या कर दी गई। मनोज का शव रविवार सुबह अंत्येष्टि स्थल के पास खड़ंजा मार्ग के किनारे साइकिल के नीचे दबा मिला।
विज्ञापन

ईंट से चेहरे पर कई वार और सिर पर गंभीर चोटों के निशान मिले। घटनास्थल से खून लगी ईंट भी बरामद हुई। पुलिस, फील्ड यूनिट और फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्र कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन



मृतक के भाई अजीत सिंह ने बताया कि गांव के एक व्यक्ति ने अंत्येष्टि स्थल निर्माण का ठेका लिया था। मनोज सिंह वहां सुपरवाइजर के रूप में तैनात था और निर्माण कार्य की निगरानी करता था। गांव से करीब एक किलोमीटर दूर वह कार्यस्थल पर ही रुकता था। रविवार सुबह शौच के लिए निकले ग्रामीणों ने अंत्येष्टि स्थल से कुछ दूर पहले खड़ंजा मार्ग पर साइकिल के नीचे रक्तरंजित शव देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन



आरोप है कि उनके भाई मनोज पर ईंट से हमला किया गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपी मौके से भाग निकले। मनोज की हत्या और शव मिलने के बाद भी श्रमिक और ठेकेदार स्थल पर नहीं पहुंचे, यह बात ग्रामीणों में चर्चा का विषय रही। अजीत सिंह की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज की है।


अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेंद्र सिंह, क्षेत्राधिकारी अतुल सिंह और थाना प्रभारी धीरेंद्र सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। आसपास के लोगों से पूछताछ कर रात के समय की गतिविधियों की जानकारी जुटाई गई।

पुलिस ने बताया कि जांच कई बिंदुओं पर चल रही है। सर्विलांस और स्वाट टीम को भी लगाया गया है। साक्ष्य और स्थानीय सूचनाओं के आधार पर संदिग्धों तक पहुंचने का प्रयास जारी है। परिजन फिलहाल किसी व्यक्ति पर संदेह व्यक्त नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed