फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Sudha tops in essay and Monika tops in speech

Amethi News: निबंध में सुधा व भाषण में मोनिका अव्वल

Tue, 09 Sep 2025 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 09 Sep 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
Sudha tops in essay and Monika tops in speech
गोपाल इंटर कॉलेज पंडरी में आयोजित क्रीड़ा प्रतियोगिता में शतरंज खेलती छात्राएं। स्त्रोत : ​शिक्
अमेठी सिटी। माध्यमिक शिक्षा विभाग मिशन प्रबोधन कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा तैयारी के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के लिए विविध गतिविधियां आयोजित कर रहा है। सोमवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय मॉडल इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने न केवल अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, बल्कि महत्वपूर्ण शैक्षिक मार्गदर्शन भी प्राप्त किया। निबंध में सुधा और भाषण में मोनिका ने पहला स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन




प्रधानाचार्य शैलेश कुमार पांडेय ने विद्यार्थियों को बताया कि कक्षा छह से 12 तक का पाठ्यक्रम ही आगे चलकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में आधार बनता है। सिविल सर्विसेज से लेकर अन्य परीक्षाओं में पूछे जाने वाले प्रश्न इसी पाठ्यक्रम से जुड़े होते हैं। विद्यार्थी इन्हें केवल परीक्षा पास करने के लिए नहीं, बल्कि जीवन में सफलता का साधन मानकर कंठस्थ करें तो कोचिंग की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। उन्होंने कहा कि रटने की प्रवृत्ति छोड़कर लिखकर याद करने की आदत विकसित करनी चाहिए।
विज्ञापन




गोष्ठी में अन्य शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों को विभिन्न विषयों की जानकारी दी। निबंध प्रतियोगिता में वर्षा ने दूसरा और मोनिका ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। भाषण प्रतियोगिता में वर्षा द्वितीय और निधि तृतीय स्थान पर रहीं। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में ऋषि ने पहला, मोनिका ने दूसरा और अरबाज ने तीसरा स्थान हासिल किया। रंगोली प्रतियोगिता में सुधा प्रथम, वर्षा द्वितीय और निधि तृतीय स्थान पर रहीं। कार्यक्रम के अंत में विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed