{"_id":"6ae8e02b6265fecbac0aa5dd","slug":"dont-overlook-purity-amidst-the-sparkle-of-jewellery-amethi-news-c-96-1-ame1008-179586-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: गहनों की चमक में शुद्धता न भूलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: गहनों की चमक में शुद्धता न भूलें
Tue, 03 Nov 2026 12:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Tue, 03 Nov 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
गौरीगंज चौक बाजार स्थित दुकान पर आभूषण खरीदारी करते ग्राहक।
अमेठी सिटी। धनतेरस और दिवाली को लेकर बाजार में सोने-चांदी के आभूषणों की दुकानों पर ग्राहकों की आवाजाही बढ़ गई है। कोई परिवार के लिए गहने पसंद कर रहा है तो कोई त्योहार पर खरीदारी के लिए नए डिजाइन देख रहा है। दुकानों में सजे हार, अंगूठी, चेन और पायल ग्राहकों को आकर्षित कर रहे हैं। खरीदारी के दौरान ग्राहक डिजाइन और कीमत के साथ गहनों की गुणवत्ता को लेकर भी जानकारी ले रहे हैं। सराफा कारोबारियों ने ग्राहकों से जल्दबाजी में खरीदारी नहीं करने और प्रमाणित आभूषण लेने की अपील की है।
गहनों की शुद्धता पहचानने के लिए सोने पर भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) का हॉलमार्क, कैरेट या फाइननेस नंबर और छह अंकों का एचयूआईडी कोड देखना चाहिए। बीआईएस केयर एप पर कोड की जानकारी जांची जा सकती है। चांदी के आभूषणों की खरीदारी में भी हॉलमार्क का ध्यान रखना जरूरी है।
गौरीगंज के चौक बाजार के सराफा कारोबारी दिलीप बरनवाल ने बताया कि ग्राहक आभूषण खरीदते समय उसकी शुद्धता के साथ वजन और मेकिंग चार्ज की जानकारी जरूर लें। खरीदारी में किसी तरह की जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए। आभूषण का पूरा विवरण बिल में दर्ज कराना जरूरी है। अमेठी के सराफा कारोबारी अमित कुमार सोनी ने बताया कि पक्का बिल ग्राहक के लिए खरीद का प्रमाण होता है। भविष्य में आभूषण बदलवाने, बेचने या गुणवत्ता को लेकर शिकायत करने की स्थिति में यह काम आता है। ग्राहकों को आकर्षक ऑफर के बजाय गहने की गुणवत्ता को प्राथमिकता देनी चाहिए।
विज्ञापन
खरीदारी में बरतें सावधानियां
बीआईएस हॉलमार्क और एचयूआईडी कोड की जांच करें।
बीआईएस केयर एप पर कोड की प्रामाणिकता परखें।
चांदी के गहनों पर भी हॉलमार्क देखें।
कैरेट, वजन और मेकिंग चार्ज पहले स्पष्ट कर लें।
बिल में आभूषण का पूरा विवरण दर्ज कराएं।
पक्का बिल लेकर सुरक्षित रखें।
बिना प्रमाण के शुद्धता के दावे पर भरोसा न करें।