{"_id":"6952dbb53e469ebbe6021d28","slug":"students-will-be-provided-guidance-before-the-exam-amethi-news-c-96-1-ame1002-155446-2025-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: परीक्षा से पहले विद्यार्थियों को मिलेगा मार्गदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: परीक्षा से पहले विद्यार्थियों को मिलेगा मार्गदर्शन
Tue, 30 Dec 2025 01:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Tue, 30 Dec 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं की तैयारी कर रहे जिले के लगभग 40 हजार विद्यार्थियों को परीक्षा तैयारी में विशेषज्ञों का मार्गदर्शन मिलेगा। विद्यार्थियों की पढ़ाई से जुड़ी शंकाओं के समाधान और तैयारी को आसान बनाने के लिए जनवरी के दूसरे सप्ताह से विशेष हेल्पडेस्क की शुरुआत होगी। इसके लिए टोल फ्री नंबर जारी किया जाएगा, जिस पर विद्यार्थी सीधे संपर्क कर सकेंगे।
शैक्षिक सत्र 2025-26 में जिले के 37 राजकीय, 25 सहायता प्राप्त और 186 वित्तविहीन इंटर कॉलेजों में हाईस्कूल परीक्षा के लिए 13,410 बालक और 12,770 बालिकाएं पंजीकृत हैं। परीक्षार्थियों को बोर्ड परीक्षा की तैयारी के दौरान मार्गदर्शन देने और उनकी समस्याओं का समाधान करने के लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग ने हेल्पडेस्क संचालित करने की योजना बनाई है।
हेल्पडेस्क पर विषय विशेषज्ञ शिक्षकों की तैनाती की जाएगी। विशेषज्ञ शिक्षक विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम की जानकारी, प्रश्नपत्र का पैटर्न, अंक विभाजन, उत्तर लेखन की विधि और समय प्रबंधन से जुड़े महत्वपूर्ण सुझाव देंगे। इससे विद्यार्थियों को शैक्षणिक समस्याओं के समाधान के साथ परीक्षा की तैयारी में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
गौरीगंज जीजीआईसी की प्रधानाचार्य डॉ. संगीता शर्मा ने बताया कि परीक्षा में सफलता के लिए सही योजना और आत्मविश्वास अत्यंत आवश्यक है। हेल्पडेस्क के माध्यम से विद्यार्थियों को सीमित समय में प्रभावी तैयारी के व्यावहारिक तरीके बताए जाएंगे, जिससे बेहतर प्रदर्शन संभव होगा।
जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. राजेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य परीक्षा से पहले विद्यार्थियों की शंकाओं का समाधान करना है, ताकि वे आत्मविश्वास के साथ परीक्षा में शामिल हो सकें। उन्होंने कहा कि हेल्प डेस्क से छात्रों को सही दिशा और मार्गदर्शन मिलेगा।