फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Students presented models in the exhibition

Amethi News: प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं ने प्रस्तुत किए मॉडल

Tue, 04 Mar 2025 12:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 04 Mar 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Students presented models in the exhibition
अमेठी सिटी। पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय गौरीगंज में बाल विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने विभिन्न मॉडलों के जरिये यातायात व जल निकासी आदि से संबंधित समस्या का समाधान सुझाया। बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन



नवोदय विद्यालय में विज्ञान प्रदर्शनी में विज्ञान व गणित के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान बच्चों ने विज्ञान व गणित के विभिन्न सूत्रों व संरचनाओं पर आधारित मॉडल बनाए। बाल वैज्ञानिकों ने मैथ सिटी, साइंस सिटी आदि का भी निर्माण किया। इस दौरान 37 बच्चों ने गणित व 29 बच्चों ने विज्ञान पर आधारित मॉडल प्रस्तुत किए।
विज्ञापन




गणित के शिक्षक विकास चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि मंगलवार को प्रतियोगिता का परिणाम घोषित किया जाएगा। इस दौरान बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चे सम्मानित होंगे। इस मौके पर प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार सिंह, संदीप गुप्ता, योगेंद्र सिंह, रेखा, शालिनी श्रीवास्तव, अंकिता खंडेलवाल, ज्योति कुशवाहा आदि शिक्षकों ने सहयोग किया। बाल वैज्ञानिक शिवम मौर्य, अंबुज शुक्ला, आर्यन कश्यप, श्रेया ओझा, गरिमा यादव, अपूर्वा जायसवाल आदि के मॉडल बेहतर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed