{"_id":"68b1f347ac54453ae00f0d33","slug":"students-get-confused-with-difficult-maths-questions-amethi-news-c-96-1-ame1002-147388-2025-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: गणित के कठिन सवालों में उलझे छात्र-छात्राएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: गणित के कठिन सवालों में उलझे छात्र-छात्राएं
Sat, 30 Aug 2025 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sat, 30 Aug 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
गौरीगंज के प्राथमिक विद्यालय बाबूपुर में परीक्षा देते बच्चे।
अमेठी सिटी। परिषदीय स्कूलों में शुक्रवार को सत्र परीक्षा के चौथे दिन पहली पाली में कक्षा दो में हिंदी, कक्षा तीन में सामाजिक विज्ञान और कक्षा चार से आठ तक में गणित की परीक्षा हुई। दूसरी पाली में कक्षा तीन से आठ तक कला और संगीत की परीक्षा आयोजित की गई।
उच्च प्राथमिक विद्यालय अन्नी बैजल के कक्षा सात के छात्र सागर ने बताया कि गणित के सवालों ने उन्हें खूब उलझाया। कई प्रश्न हल नहीं हो सके। वहीं, कक्षा आठ के विवेक का कहना था कि उम्मीद से कहीं ज्यादा कठिन सवाल आए थे, जिनको हल करने में समय का पता ही नहीं चला।
दूसरी पाली में कला और संगीत का पेपर सरल रहा। बच्चों ने बताया कि इसने उनकी थकान दूर कर दी और चेहरों पर मुस्कान लौट आई। प्रधानाध्यापक वसीम खान ने कहा कि सत्र परीक्षा का उद्देश्य विद्यार्थियों की शैक्षिक क्षमता का आंकलन करना है। सवाल कठिन थे या आसान, ये बच्चों की तैयारी पर निर्भर करता है।