फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Students beaten by returning students from school

स्कूल से लौट रहे छात्र को युवकों ने पीटा

Sun, 27 Dec 2020 11:02 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Dec 2020 11:02 PM IST
विज्ञापन
Students beaten by returning students from school
अमेठी। कॉलेज से लौट रहे कक्षा 11 के छात्र को शनिवार शाम छह युवकों ने जमकर पीटा। लाठी-डंडे व लोहे की राड से हुई पिटाई से छात्र मरणासन्न हो गया। युवकों ने दहशत फैलाने के लिए कई राउंड फायरिंग भी की।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे लोगों ने एंबुलेंस की मदद से छात्र को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां से उसे जिला अस्पताल रायबरेली रेफर कर दिया गया। परिवारीजनों की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

पूरे सुब्बा सिंह मजरे गौरीपुर गांव निवासी अनुज शर्मा कमलानगर स्थित हनुमान इंटर कॉलेज में कक्षा 11 का छात्र है। शनिवार शाम वह कॉलेज से वापस आ रहा था। वह प्राथमिक स्कूल गौरीपुर के पास पहुंचा ही था कि वहां पहले से मौजूद रितेश मौर्य व चंदन मौर्य निवासी कोटवा गौरीपुर, संदीप मौर्य निवासी बासूपुर व आलोक मौर्य निवासी पूरबगांव मजरे इटौजा पश्चिम तथा दो अज्ञात ने उस पर हमला बोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमलावरों ने अनुज लाठी डंडे व लोहे की राड से अनुज को जमकर पीटा। अरुण के मरणासन्न होने के बाद हमलावरों ने दहशत फैलाने के लिए कई राउंड फायरिंग भी की। ग्रामीणों को आता देख हमलावर मौके से भाग निकले।
लोगों ने एंबुलेंस की मदद से अनुज को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां से उसे जिला अस्पताल रायबरेली रेफर कर दिया गया। अनुज के चाचा रामबरन ने बताया कि घटना पुरानी रंजिश में की गई है।

परिवारीजनों की तहरीर पर पुलिस ने उपरोक्त के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार दुबे ने बताया कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। पूर्व ग्राम प्रधान बासूपुर नरेंद्र सिंह ने आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर वृहद आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed