फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Students at GIC will also learn vocational skills.

Amethi News: जीआईसी में रोजगार के हुनर भी सीखेंगे विद्यार्थी

Tue, 23 Jun 2026 12:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 23 Jun 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Students at GIC will also learn vocational skills.
अमेठी सिटी। जिले के राजकीय इंटर कॉलेजों में नए शैक्षणिक सत्र से विद्यार्थियों को रोजगारपरक शिक्षा का अवसर मिलेगा। कौशल विकास मिशन के तहत 36 राजकीय इंटर कॉलेजों में पांच व्यावसायिक ट्रेड शुरू किए जा रहे हैं। कक्षा-11 में प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राएं अपनी रुचि के अनुसार इनमें से किसी एक ट्रेड का चयन कर सकेंगे।
विज्ञापन



जिले के इन विद्यालयों में कक्षा नौ से इंटरमीडिएट तक लगभग 48 हजार विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। योजना का उद्देश्य विद्यालय स्तर पर ही युवाओं को ऐसा व्यावहारिक कौशल उपलब्ध कराना है, जिनका उपयोग वे आगे चलकर नौकरी या स्वरोजगार के लिए कर सकें। अगस्त से शुरू होने वाले प्रशिक्षण कार्यक्रम में चयनित विद्यार्थियों को दो वर्षों तक नियमित प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान विषय विशेषज्ञों की ओर से सैद्धांतिक ज्ञान के साथ प्रयोगात्मक अभ्यास भी कराया जाएगा।
विज्ञापन



पाठ्यक्रम पूरा करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र प्रदान किया जाएगा। इससे उच्च शिक्षा के साथ रोजगार संबंधी संभावनाओं को भी मजबूती मिलेगी। योजना के माध्यम से विद्यार्थियों में तकनीकी दक्षता और आत्मनिर्भरता विकसित करने पर जोर दिया जा रहा है। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. राजेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि यह व्यवस्था नई शिक्षा नीति के अनुरूप लागू की जा रही है। इससे विद्यार्थियों को शुरुआती स्तर पर ही कौशल आधारित शिक्षा का लाभ मिलेगा और वे भविष्य की चुनौतियों के लिए बेहतर ढंग से तैयार हो सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन





शुरू किए जाने वाले ट्रेड
● सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी)
● फल एवं खाद्य संरक्षण
● टेक्सटाइल डिजाइन
● बेकरी एवं कन्फेक्शनरी
● रिटेल ट्रेड।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed