फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Students are not going to school due to fear of beating

Amethi News: पिटाई के डर से स्कूल नहीं जा रहा छात्र

Sat, 28 Mar 2026 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 28 Mar 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Students are not going to school due to fear of beating
अमेठी सिटी। गौरीगंज के पूरे इंदई संभावा गांव निवासी छात्र अर्पित तिवारी पिटाई के बाद भय के कारण स्कूल नहीं जा रहा है। शिकायत के चार दिन बाद भी कार्रवाई न होने पर गौरीगंज पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर प्राथमिकी दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन



अर्पित के अनुसार 23 मार्च को स्कूल से बाहर निकलते ही कुछ लोगों ने उसे घेर लिया। बिना किसी कारण गालीगलौज करते हुए उसकी पिटाई की और जान से मारने की धमकी दी। शोर सुनकर लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी भाग निकले। पीड़ित का कहना है कि उसी दिन गौरीगंज कोतवाली में तहरीर दी गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे वह डरा-सहमा है और स्कूल नहीं जा रहा है।
विज्ञापन




आरोप है कि पुलिस की निष्क्रियता से आरोपियों के हौसले बुलंद हैं। पीड़ित ने एसपी से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और सुरक्षा सुनिश्चित कराने की मांग की है, ताकि वह फिर से स्कूल जा सके। इंस्पेक्टर अरुण कुमार मिश्र ने बताया कि मामला संज्ञान आया है। जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed