फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Students angry over not getting placement, demonstrated

Amethi News: प्लेसमेंट न मिलने से भड़के विद्यार्थी, किया प्रदर्शन

Mon, 10 Feb 2025 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 10 Feb 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
Students angry over not getting placement, demonstrated
 जायस ​स्थित आरजीआईपीटी के बाहर प्रदर्शन करते विद्यार्थी। -स्थानीय नागरिक
फुरसतगंज (अमेठी)। जायस में संचालित राजीव गांधी पेट्रोलियम संस्थान में प्लेसमेंट न मिलने से नाराज विद्यार्थी सोमवार को परिसर में धरने पर बैठ गए। छात्रों के धरने की सूचना पर पहुंचे रजिस्ट्रार ने मांगें पूरी करवाने का भरोसा दिलाते हुए धरना समाप्त करवाया।
विज्ञापन




परिसर में धरने पर बैठे आक्रोशित विद्यार्थियों का आरोप है कि देश की सबसे कठिन परीक्षा जेईई एडवांस पास करने के बाद इस कॉलेज में प्रवेश मिलता है। करीब 15 लाख रुपये सालाना फीस भी दी जा रही है। इसके बावजूद कॉलेज से प्लेसमेंट नहीं होता है। पिछले कई साल से कॉलेज से प्लेसमेंट नहीं हुआ है। पिछले सत्र में 120 छात्र पास आउट हुए, जिनमें से किसी को भी प्लेसमेंट नहीं मिला। प्लेसमेंट न होने के कारण छात्रों का भविष्य बर्बाद हो रहा है। संस्थान में एक टीपीओ (ट्रेनिंग प्लेसमेंट ऑफिसर) रखने की भी मांग की है। यह पद पिछले एक साल से खाली है।
विज्ञापन



संस्थान के रजिस्ट्रार जितेंद्र कुमार ने विद्यार्थियों को बताया कि टीपीओ (ट्रेनिंग प्लेसमेंट ऑफिसर) पद के लिए साक्षात्कार की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। जल्द ही नामित कर्मी कार्यभार ग्रहण करेगा। कंप्यूटर कोर्स वर्ष 2020 में चालू हुआ है, उसके बच्चों की प्लेसमेंट प्रक्रिया जारी है। रजिस्ट्रार के आश्वासन पर आक्रोशित विद्यार्थी शांत हो गए। इस मौके पर आयुष प्रकाश, क्षितिज, आनंद, राधिका, आयुषी, चेतन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed